Breaking News

इसरापार ग्रामसभा के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान किरन सिंह ने गांव को कराया सैनेटाइज।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

गांव की जनता का आभार, पुनः हम पर विश्वास कर जीत का रखा ताज, उम्मीदों पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास: अभिषेक सिंह

आज़मगढ़: विकासखंड हरैया के ग्राम सभा इसरापार से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान किरन सिंह ने चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले उन्होंने अपने गावँ के लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने का प्रयास करते हुए कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए गांव को सैनेटाइज करवाया।
इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि के रूप में उनके पति अभिषेक सिंह गांव में अपनी टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचकर लोगों के घरों को सैनेटाइज करवा रहे थे। इसके साथ ही गांव में नालिया, खड़ंजे व अन्य जगहों पर भी सैनिटाइजेशन का काम करवाया गया।


साथ ही गांव के लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूक भी किया गया। उनको जानकारी दी गई कि- बार-बार हाथ धोते रहे। साफ सफाई रखें, सैनिटाइजर का प्रयोग करें, मास्क अवश्य लगाएं, बिना किसी जरूरी काम के बाहर ना निकले और घरों में ही रहे।
इस दौरान अभिषेक सिंह ने कहा कि- मैं गांव की सम्मानित जनता का सबसे पहले आभार व्यक्त करता हूं कि- हम पर पुनः विश्वास कर एक बार फिर मेरे सर पर जीत का ताज रखा। आप सभी का यह समर्थन और प्यार में जीवन में कभी नहीं भूल पाऊंगा। मैं गांव के सभी सम्मानित नागरिकों को विश्वास दिलाता हूं कि- आने वाले समय में मुझसे जो भी गांव के विकास के लिए संभव मदद होगी उसके लिए सदैव प्रयत्नशील रहूंगा। ग्रामसभा में विकास कार्यों की रूपरेखा को आप सभी के साथ मिलकर तैयार कर मूर्त रूप देने के साथ ही आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
आगे उन्होंने कहा कि- कोविड-19 का संक्रमण चल रहा है, ऐसे में सबसे जरूरी है कि- हम अपने जीवन को सुरक्षित रखें। सावधानियां बरतें किसी प्रकार की लापरवाही ना रखें। आपका जीवन अनमोल है, इसकी सुरक्षा हम और आप मिलकर कर सकते हैं। हमारे गांव के लोगों की जिंदगी बची रहे। यही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रहेगी।
आपको बतादें कि- इसके पूर्व किरन सिंह 2010 से 2015 तक प्रधान रह चुकी हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से नीरज सिंह, पिंटू गुप्ता, उमेश सिंह, अजीत सिंह, रविशंकर सिंह, अनिल सिंह आदि लोग साथ रहे।

और नया पुराने