Breaking News

ग्रामसभा चंगईपुर से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राशिदा खातून पत्नी मु० अतीक ने ग्रामवासियों को जीत पर जताया आभार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकासखंड अजमतगढ़ से के ग्रामसभा चंगईपुर से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राशिदा खातून पत्नी मु० अतीक ने अपनी जीत पर ग्राम वासियों का आभार जताया है।
आपको बता दें की मु० अतीक ने अपनी पत्नी राशिदा खातून को चंगईपुर ग्राम सभा से ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ाया था जिसमें उन्होंने 152 वोटों से जीत हासिल की। 
जिसके बाद मु० अतीक ने ग्राम ग्राम वासियों का आभार जताते हुए कहा कि- मैं गांव की जनता का ऋणी हूं कि- उन्होंने मुझे यह मौका दिया और मैं विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में गांव में अधूरे कार्यों को पूरा कर गांव के विकास का नया कीर्तिमान स्थापित करूंगा, मुझसे जो भी संभव मदद होगी वह मैं करता रहूंगा। गरीबों को आवास, नाली, खड़ंजा की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी हमारी रहेगी। इसके अलावा आम जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए मेरा पूरा प्रयास रहेगा। मेरे गांव की जनता मुझसे अपनी समस्या किसी भी वक्त आ करके कह सकती है। मैं गांव की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
वही ग्रामसभा चंगईपुर से बीडीसी सदस्य के रूप में जित्तू बारी ने 80 वोटों से जीत दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 
इस दौरान उन्होंने गांव की जनता का आभार जताते हुए कहा कि- गांव की जनता ने मुझे जो सम्मान दिया है उसके लिए मैं जनता का रेडी रहूंगा मुझसे जो भी संभव मदद होगी गांव के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा।

और नया पुराने