Breaking News

असमय चक्रवर्ती तूफान की बारिश से भट्ठा मालिकों का बैठा भट्ठा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: असमय चक्रवर्ती तूफान की बारिश से भट्ठा मालिकों का भट्ठा निकला। बरसात के कारण कार्यशाला में ही ईट हो गए बेकार।
बताते चलें कि इस वर्ष कुछ तो लॉक डाउन से उद्योग पर असर पड़ा।तथा समय से पहले चक्रवाती तूफान के चलते हुई तेज बारिश ने भट्ठा मालिकों का लाखों का नुकसान किया। कच्ची ईंट बरसात में भीग कर बेकार हो गई।
 जिससे उसकी लागत और मजदूरों की मजदूरी बेकार गई और भट्ठा मालिको पर दोहरी मार पड़ी।लॉकडाउन के दौरान बड़ी मशक्कत से मजदूरों को खोजकर भट्ठा मालिकों ने किसी तरह काम शुरू कराया था बरसात ने सारा खेल बिगाड़ दिया कई भट्ठा मालिकों ने सरकार से रॉयल्टी में रियायत देने की मांग की है ।
जिससे नुकसान की भरपाई की जा सके और ईट के दाम आम आदमी की पहुंच के अंदर रहे। अगर ऐसा नहीं होता है तो बढ़ी हुई लागत को जोड़कर भट्ठा मालिको द्वारा जो रेट रखा जाएगा वह आम आदमी की पहुंच से बहुत दूर हो जाएगा। इसलिए लोगों ने मांग रखी है कि सरकार को भट्ठा मालिकों के साथ रियायत बरती चाहिए जिससे आम जनमानस को सहूलियत मिल सके।

और नया पुराने