आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़:- कोविड संक्रमण से बचाव को लेकर प्रशासन एलर्ट है, लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि- मास्क का प्रयोग अवश्य करें, कोविड महामारी से बचाव के लिए कोविड गाइडलाइंस का पालन अनिवार्य कर दिया गया है।
आज बुधवार को जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हिमेद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में दिन में लगभग 11 बजे जीयनपुर बाजार में खुली सभी दुकानों को बंद करवाया गया, उसके बाद यूनियन बैंक जीयनपुर में चैकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्र में स्थित बैंकों की अभियान चलाकर चेकिंग किया। इस दौरान जो बगैर मास्क के मिले उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
कई लोगों का चालान भी काटा गया। इस दौरान बिना मास्क के पाए गए लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई और उन्हें बताया गया कि- दोबारा बिना मास्क के पाए गए तो उनका 1000 रुपये का चालान कटेगा। बैंक के अंदर लोगों को बताया गयाकि- भीड़ इकट्ठा ना होने दें तथा 2 गज की दूरी का पालन करें। बैंक के अंदर बिना मास्क के कदापि ना जाएं । इस दौरान इलाहाबाद बैंक, स्टेट बैंक जीयनपुर, तथा यूनियन बैंक जीयनपुर में चैकिंग अभियान चलाया गया तथा लोगों को जागरूक किया गया। वही बैंक के अंदर बेवजह घूमने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि- अगर ऐसी गलती दोबारा पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे आदि को भी देखा गया और बैंक के बाहर खड़ी बिना नंबर प्लेट की दोपहिया वाहनों को भी देखा गया। बैंक ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को हिदायत दी गई। बैंक के बाहर यदि कोई भी वाहन बिना नंबर प्लेट के खड़ा हो उसके बारे में तुरंत जानकारी हासिल करें। बैंक के अंदर भीड़ इकट्ठा ना होने दें जिससे कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा पैदा ना हो। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक भी किया गया। इस कार्रवाई को देखकर बाजार एवं बैंक परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा।

इस दौरान कोतवाली प्रभारी हिमेंद्र कुमार सिंह, सब एसआई अखिलेश कुमार पांडेय, कांस्टेबल रणविजय, अमन, श्रेष्ठ यादव महिला कांस्टेबल नीलम, आदि साथ रहे।