Breaking News

पुलिस लाइन्स आजमगढ के बहुउद्देशीय हाँल मे हुआ दीक्षान्त कार्यक्रम का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनांक 28.05.2021 को जनपद आजमगढ रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हाँल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया । जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 180 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा पुलिस लाइन में शपथ ग्रहण किया गया। 
 मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ परिक्षेत्र आजमगढ सुभाष चन्द्र दुबे द्वारा दिक्षांत परेड का मान-प्रणाम ग्रहण किया गया व दिक्षांत परेड़ का निरीक्षण किया गया । प्रशिक्षण के दौरान अन्तःकक्षीय  सम्पूर्ण विषय व वाह्य कक्षीय सम्पूर्ण विषयो में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर सबसे अधिक अंक पाने वाले रिक्रूट आरक्षी क्रमशः रोहित यादव और प्रवीण कुमार दूबे तथा सर्वांग सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाला प्रशिक्षु आरक्षी शुभम मिश्रा सहित कुल 31 लोगो को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।
प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय परेड़ कमाण्डर के रूप में क्रमशः रिक्रूट आरक्षी शुभम तिवारी,नितीष कुमार सिंह तथा दीपक सेन रहे। 
तत्पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ परिक्षेत्र आजमगढ सुभाष चन्द्र दूबे तथा पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को ईमानदारी एवं परिश्रम का पाठ पढाते हुए बताया कि पुलिस बल का हिस्सा बनने के बाद आपकी समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है । जीवन में अनुशासन सफलता का मूल मंत्र है । साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
 इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ,अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जयसवाल, क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी सगडी गोपाल स्वरूप वाजपेयी, प्रतिसार निरीक्षक प्रमोद दूबे, आर0टी0सी0 प्रभारी राकेश सिंह व आईटीआई/पीटीआई उपस्थित रहे ।

और नया पुराने