आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
देर शाम जीते प्रत्याशी समर्थक फोड़ रहे थे पटाखे।
सीओ सर्किल सगड़ी के चार थाना मौके पर भारी तनाव।
आजमगढ़:- जीयनपुर थाना क्षेत्र के अंजान शहीद गांव में शाम लगभग 8:00 बजे चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जीत की खुशी मनाने के दौरान जीते प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा पटाखा छोड़ने पर मना करने पर मारपीट होने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई ।जहां पर तनाव को देखते हुए जीयनपुर बिलरियागंज,महाराजगंज,रौनापार की पुलिस साहित सगड़ी सीओ डॉ राजेश कुमार एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ मौके पर पहुंच गए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दी गई है।शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी कर रही है ।
वही शाम लगभग 8:00 बजे गांव में जीते प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा गांव में पटाखा छोड़ा जा रहा था जिस पर परिजनों ने वहां पटाका ना छोड़ने के लिए मना किया जिस पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए ।इसी दौरान टुन्नू उर्फ मोहम्मद उम्र 55 साल पुत्र समसुल हक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई जिस पर परिजन हंगामा खड़ा कर दिए और पुलिस को फोन करके सूचना दी ।जिस पर जीयनपुर कोतवाल मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया।जिस पर सर्किल के समस्त थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई और गांव में लोगों को समझाने बुझाने लगी पर ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे।चुनाव को लेकर गांव में काफी तनाव व्याप्त है। इस संबंध में कोतवाल हेमेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में पटाखा छोड़ा जा रहा था इसी दौरान एक पक्ष मारपीट करने और हत्या का आरोप लगा रहा है जबकि उक्त 55 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हुई है शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।वही सलीम पुत्र समसुल हक ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देते हुए आधा दर्जन से ऊपर लोगों पर आरोप लगाते हुए प्रधान अजीम सहित आधा दर्जन से ऊपर लोग मेरे अब्बू को लाठी डंडा लात घुसा ओपन से मारा पीटा जिससे उनकी मौत हो गई हम लोग डॉक्टर को दिखाएं पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया और यह लोग मना करने के बाद भी पटाखा छोड़ रहे थे जबकि मेरे अब्बू हार्ट के मरीज हैं और यह पूरा गांव जानता था और उसके बावजूद भी लोग नहीं माने और घर में घुसकर मारपीट किए।