Breaking News

फूलपुर: पुलिस पार्टी पर फायर करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध कट्टा, जिन्दा कारतूस व ग्लैमर बाइक बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना फूलपुर।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिह द्वारा वान्छित , ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 07/05/2021 को प्र0निरी0 रत्नेश कुमार सिंह मय SS I सुशील कुमार दुबे मय हमराह हे0का0 कमलेश मिश्रा व का0 जितेन्द्र यादव , का0 सोनु यादव के थाना हाजा से प्रस्थान कर बगरज देखभाल क्षेत्र रोकथाम जुर्म जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन में जगदीशपुर पुलिया पर मामुर थे की जरिये मुखबिर खास सुचना मिली की दो बदमाश एक मोटरसाइकिल पर टिकरीया की तरफ से पेट्रोल पम्प जगदीशपुर की तरफ आ रहे है जो किसी संगीन घटना को अंजाम देने जा रहे है इस सुचना पर विश्वास करके प्र0निरी0 मय हमराह फोर्स मय मुखबिर के रवाना होकर ज्योहि पेट्रोल पम्प जगदीश तिराहा पहुँचे की रेलवे फाटक पार कर दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिये जिन्हे मुखबिर ने इशारे से बताकर हटबढ लिया की मोटरसाइकिल सवार बदमाशो को चेतावनी देते हुये ललकारते हुये रुकने को कहा, इस पर मो0सा0 चला रहे व्यक्ति ने अपने साथी को ललकारते हुये कहा की मारो साले ये पुलिसवाले हैं इस पर पीछे मो0सा0 पर बैठा व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में लिये हुये तमंचे से पुलिस टीम को लक्ष्य कर जान से मारने की नियात से फायर कर दिया, पुलिस टीम बाल-बाल बच गयी तथा मो0सा0 सवार बदमाश मो0सा0 को ज्योही पीछे मुडकर भागना चाहा की मो0सा0 अनियंत्रित होकर गिर गई तथा पीछे बैठा बदमाश मो0सा0 से नीचे गिर गया जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड लिया गया। मो0सा0 चालक/बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा । पकडे गये बदमाश का नाम पता पुछा गया तो अपना नाम आकाश कुमार यादव उर्फ जीवा S/O इन्द्रजीत यादव R/O इटकोहिया PS फूलपुर आजमगढ बताया । जिसकी नियमानुसार जामा तलाशी ली गयी तो उसके दाहिने हाथ मे एक अदद तमंचा 315 बोर , एक अदद फायरशुदा खोखा कारतुश 315 ,एक अदद जिन्दा कारतुश 315 बोर बरामद हुआ। मौके पर बदमाशो द्वारा प्रयुक्त एक अदद मो0सा0 ग्लैमर रेडिरु ब्लैक कलर जिसपर रजि0 नं0 UP 50 AS 3674 तथा चेचिस नं0 MBLJA06APFGF03127 लिखा बरामद हुआ जिहे E Chalan app से सर्च करने पर रजि0 नं0 जो मो0सा0 के प्लेट पर अंकित है से चे0न0 MBLJA05EMG8B31676 जो सुमन W/O रामदुलार ग्राम रसावन PS दीदारगंज आजमगढ के नाम से अंकित है जब की मो0सा0 अंकित चे0न0 से बरामदा मो0सा0 का रजि0 नं0 UP 45 S 3763 ग्लैमरको सभाराम S/O रामसुन्दर R/O अम्बरपुर ,अकबरपुर  अम्बेडकर नगर के नाम से अंकित है अभियुक्त से उक्त बरामद तमंचा कारतुस व बरामदशुदा मो0सा0 का लाईसेंस व कागजाद तलब किया गया तो अपनी गलती की माफी माँगते हुये दिखाने से कासिर रहा अभियुक्त का यह कार्य अन्तर्गत धारा 307/419/420/467/468/471 IPC व 3/25 A Act का दण्डनीय अपराध पाकर मौके पर ही समय रात्रि 21.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

सम्बन्धित  मुकदमा –

मु0अ0सं0 69/21 धारा 307/419/420/467/468/471 ipc व 3/25 A Act थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़। 

गिरफ्तार अभियुक्त-

1. आकाश कुमार यादव उर्फ जीवा S/O इन्द्रजीत यादव R/O इटकोहिया PS फूलपुर आजमगढउम्र 24 वर्ष 

बरामदगी

एक अदद कट्टा 315 बोर नाजायज व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर नाजायज व एक अदद मो0सा0 ग्लैमर जो गलत नम्बर प्लेट लगा हुआ तथा चेचिस नम्बर अलग अंकित होना पाया गया है। 

गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-

1. प्र0निरी0 रत्नेश कुमार सिंह थाना फूलपुर आजमगढ़
2. SSI सुशील कुमार दुबे थाना फूलपुर आजमगढ़
3. हे0का0 कमलेश मिश्रा थाना फूलपुर आजमगढ़
4. का0 जितेन्द्र यादव थाना फूलपुर आजमगढ़
5. का0 सोनु यादव थाना फूलपुर आजमगढ़

और नया पुराने