Breaking News

मेहनगर: नाबालिग का अपहरण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-मेंहनगर।

आज़मगढ़: वादी थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ ने थाना मेंहनगर पर सूचना दिया कि दिनांक 05 मई 2021 समय लगभग 11 बजे हमारे घर के मो0नं0 6390XXXXXX पर मो0 नं0 8487XXXXXX से फोन आया जिसको मेरी पुत्री जिसकी उम्र 13 वर्ष है रिसीव कर बात चीत करके किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गयी जिसका तलाश आसपास के घरों, गावो, रिस्तेदारों में किया गया परन्तु कही पता नही चल सका। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 81/21 धारा 363 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 10.05.2021 को उ0नि0 सुभाष तिवारी मयहमराही का0 विश्वनाथ निषाद के थाना हाजा से रवाना होकर तलाश वांचित व पेन्डिंग विवेचना में लखराँव पोखरा परमामुर में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली की मु0अ0सं0 81/21 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभी गांव आया है और लड़की के बारे मे पुछताछ कर रहा है । इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा अहियाई बाजार मे तिलसड़ा तिराहे के पास से उक्त अभियुक्त को समय 10.20 बजे पकड़ लिया । पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पुछते हुये जमातलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र कमलाशंकर निवासी ग्राम सियाडीह थाना हाडिया जनपद प्रयागराज बताया । अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 80/21 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना मेंहनगर आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

दीपक कुमार पुत्र कमलाशंकर निवासी ग्राम सियाडीह थाना हाडिया जनपद प्रयागराज ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 सुभाष तिवारी मय हमराही का0 विश्वनाथ निषाद थाना मेहनगर जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने