आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- महराजगंज
आज़मगढ़: वांछित/ वारंटी अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 10.05.2021 को प्रभारी निरीक्षक महराजगंज गजानन्द चौबे मय हमराह के पेंडिंग विवेचना मु0अ0सं0 133/21 धारा 376, 506, 452 IPC व 3(2) (VA) SC/ST ACT व तलाश वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हेतु ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम के पास मैजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मुकदमे उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सनी उर्फ गोलू S/O लोदई राजभर साकिन नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद है तथा वादीनी मुकदमा कु0 मन्जू के परिजनो के साथ पुनः मारपीट करने पर आमदा फौजदारी है । इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मय हमराह अभियुक्त के घर पर पहुँचे तो घर के दरवाजे पर एक लड़का खड़ा दिखाई दिया तत्काल पहुँचकर हमराही कर्मचारी गण की मदद से उसे हिरासत मे लेकर नाम-पता पूछा गया तो अपना नाम सनी उर्फ गोलु पुत्र लोदई राजभर साकिन नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 14 वर्ष बताया । बाल अपचारी सनी उर्फ गोलू की जामा तलाशी ली गयी तो कोई नाजायज वस्तु नही प्राप्त हुई । अतः उसको कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय करीब 06.45 बजे हिरासत पुलिस मे लेकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 133/21 धारा 376, 506, 452 भादवि व 3(2) (VA) SC/ST ACT थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
सनी उर्फ गोलू S/O लोदई राजभर साकिन नौबरार देवारा जदीद किता प्रथमथाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक महराजगंज गजानन्द चौबे मय हमराह का0 अरविन्द यादव, का0 रामसरन, म0का0 रागिनी सिंह व म0का0 प्रार्थना तिवारी थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 22 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।
