आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 10 मई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में कोरोना कर्फ्यू के दौरान व्यापक साफ सफाई व सेनेटाइजेशन के कार्य निरन्तर चलाये जाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के क्रम में जनपद के शहरी क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन व साफ सफाई का कार्य निरन्तर कराया जा रहा हैl
इसी क्रम में आज शहरी क्षेत्र के अंतर्गत रानी की सराय थाना, रानी की सराय बाजार, रुद्री मोड़, निजामाबाद मोड़, रानी की सराय ब्लॉक, नेवरही बाजार मे मार्गो का सैनिटाइजेशन का कार्य जलकल विभाग नगर नगर पालिका परिषद आजमगढ़ की सैनिटाइजेशन टीम (1) द्वारा किया गया।
