आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 10 मई-- जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत ग्राम पंचायत हड़िशादयालपुर ब्लॉक ठेकमा, ग्राम पंचायत हड़वा, ब्लाक फूलपुर, परशुराम जगदीशपुर लालगंज सहित जनपद के समस्त विकास खंडों के ग्राम पंचायतों के अंतर्गत सैनिटाइजेशन कराया गयाl
इसी के साथ ही जनपद आजमगढ़ के 1858 ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देशन में सफाई कर्मचारी के माध्यम से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा हैl निगरानी समिति के माध्यम से कोविड 19 अभियान की जानकारी एवं बचाव हेतु जानकारी उप्लब्ध कराई जा रही हैl
