आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: जीयनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक कुमार मिश्रा एवं कोतवाल जीयनपुर हेमेंद्र सिंह ने बाजार में निरीक्षण पर निकलते हुए बाजार का पूरी तरह से भ्रमण कर लॉक डाउन का अनुपालन कराने में लगे रहे एवं दुकानदारों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि- किसी भी ग्राहक को बिना मास्क के सामान कतई ना दें, साथ ही साथ स्वयं मास्क लगाएं व सैनिटाइजर की व्यवस्था अवश्य रखें। बाजारों में यदि लॉक डाउन का पालन कड़ाई से नहीं किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी ।उन्होंने बैंक के अंदर और बाहर लगी भीड़ पर ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाते चेतावनी दी।और दुकानदारो को जमकर फटकार लगाते दुकाने बन्द कराई। उन्होंने कहा कि- दो दिनों से लगातार जीयनपुर बाजार का निरीक्षण कर रहे है। बार-बार शिकायतें मिल रही थी कि बाजारों में भीड़ बहुत ज्यादा हो रही है और दुकाने समय के बाद भी खोलकर चोरी-छिपे सामान बेचे जा रहे हैं। जिस पर नायब तहसीलदार ने कोतवाल को साथ लेकर पूरे बाजार का भ्रमण किया और लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।इस संबंध में नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने बताया कि- सरकार की प्राथमिकता है कि संक्रमण को किसी भी दशा में फैलने न दें इसके रोकने का हर संभव प्रयास किया जाए साथ ही साथ जो समय निर्धारित की गई है उसके अंदर दुकाने हर हालत में बंद हो जानी चाहिए एवं ग्राहकों एवं दुकानदारों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न करने पर उन्हें कठोर कार्रवाई से निपटना होगा एवं बाजार में यदि फालतू लोग बिना किसी कार्य के घूमते पाए गए तो इन लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ।इसके लिए आवश्यक है कि प्रशासन और पुलिस मिलकर काम करें एवं बाजारों में हमेशा भ्रमण होता रहना चाहिए जिससे कि लोगों में लॉक डाउन का अनुपालन दिखाई दे ।यह लगे कि लॉकडाउन लगाया गया है बेवजह लोगों को परेशान न किया जाए पर ऐसे लोगों को बक्सा भी ना जाए जो लोग बिना मास्क और बेमतलब बाजारों में घूम रहे हैं ।इस दौरान पुलिस ने 53 बिना मास्क के लोगो का चालान काटा और 28 के ई चालान भी काटे गए।प्रशासन का एक्शन देख व्यापारियों में हड़कम्प मंचा हुआ है।