Breaking News

रौनापार थाना क्षेत्र में मारपीट, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

 महुला गांव के दस लोगों पर अनैच्छिक हत्या का मुकदमा।

दो गिरफ्तार ।

रौनापार में जमीनी विवाद को लेकर हुई थी मारपीट।

आजमगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र के महुला ग्रामसभा के छोटी छीतौनी पुरवा में जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को मारपीट हुई थी। मारपीट में घायल तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था।शुक्रवार को देर शाम 70 वर्षीय महिला छोहाडी देवी की मौत हो गई। 
मृतका की बहू मीना देवी की तहरीर पर पुलिस ने राम नयन सहित 10 लोगों के खिलाफ अनैच्छिक हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपित दो लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। 
रौनापार थाना क्षेत्र के महुला ग्राम सभा के छोटी छितौनी पुरवा में मीना पत्नी जयप्रकाश से अपने पट्टीदार रामनयन से काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है।  गुरुवार को बांस की खूंटी के विवाद को लेकर कहासुनी हुई। बाद में मारपीट शुरू हो गई ।आरोपित है कि राम नयन के पक्ष के लोगों ने मीना देवी उनकी सास छोड़ाडी, पुत्र वीरू पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को देर शाम छोहारी देवी की मृत्यु हो गई।
 मीना देवी पत्नी जयप्रकाश की तहरीर पर रौनापार पुलिस ने राम नयन पुत्र अलुगू, राजकुमार, राकेश, संतोष कुमार पुत्रगण राम नयन, विद्यावती पत्नी रामनयन सीमा पत्नी राजकुमार और उजाला पुत्री रामनयन सहित 10 लोगों के खिलाफ अनैच्छिक हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मारपीट के आरोपी रामनयन और संतोष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।

और नया पुराने