Breaking News

जीयनपुर: पोक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-जीयनपुर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित, ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत उ0नि0 मय हमराह का0 अंजनी कुमार पाण्डेय द्वारा मु0अ0सं0- 132/21 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त की तलाशी मे जीयनपुर बाजार में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली की मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त श्याम सोनकर उपरोक्त चुनुगपार तिराहे पर गुमटी के पास खड़ा है । इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह मय के जीयनपुर से प्रस्थान कर चुनुगपार तिराहे से थोडे पहले रूके कि मोड पर गुमटी के पास एक व्यक्ति खडा दिखाई दिया जो पुलिस बल को अचानक देखकर हडबडा कर भागना चाहा कि मौके पर ही समय 09.15 बजे पकड लिया गया । पकडे हुए व्यक्ति से नाम पता पुछा गया तो अपना नाम श्याम सोनकर पुत्र मुन्नीलाल सोनकर नि0 मुहल्ला सुभाष चन्द्रबोस नगर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर आजमगढ बताया । अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बता कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त

 श्याम सोनकर पुत्र मुन्नीलाल सोनकर निवासी सुबाष चन्द्रबोस नगर अजमतगढ़ थाना जीयनपुर आमजगढ ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 132/21 धारा 363/366/376 भादवि 3/4 पोस्को एक्ट थाना जीयनपुर आजमगढ़ ।                              

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 अंजनी कुमार पाण्डेय थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने