आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध असलहो की तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्दशन में दिनांक 17.05.2021 को उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे मय हमराहीयान के द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा संदिघ्ध वाहन/संदिग्ध व्यकियो की गिरफ्तारी हेतु बढ़हरिया पुल के पास मौदूद थे कि बढहरिया पुल की तरफ से एक संदिघ्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे रोककर पूछताछ करते हुए नाम/पता पूछा गया तो अपना नाम नौशाद पुत्र शमशाद निवासी बकिया लक्षिरामपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़व जामा तलाशी लिया गया तो उसके पास से एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 108/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
नौशाद पुत्र शमशाद निवासी बकिया लक्षिरामपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 108/21 धारा 3/25 आर्म्स थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ ।
बरामदगी
एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली टीम
उ0नि0रत्नेश कुमार दूबे मय हमराहीयान थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 57 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।