Breaking News

विश्व हिन्दू परिषद आज़मगढ़ कोरोना महामारी के दौरान तन मन - धन से सेवा कार्य में जुटा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा

आज़मगढ़। विश्व हिन्दू परिषद आज़मगढ़ द्वारा कोरोना महामारी के दौरान अनेको प्रकार के सेवा कार्य अनवरत रूप से किये जा रहे हैं। जिस क्रम में मंगलवार को लाकडाउन के चलते पूरे नगर में रोडवेज़ से लेकर सदर अस्पताल तक जो भी जरूरतमंद दिखा उसे विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन पैकेट वितरित किया गया जिसमें प्रमुख रूप से रिक्शाचालक ,मरीजो के साथ आये परिजन,ठेला खोमचा वाले,राहगीर ,यात्रियों को भोजन के पैकेट बांटे गए और जिला मंत्री गौरव ने बताया कि इस आपदा के दौर में आज़मगढ़ में कोई भी भूखा न रहे इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जरूरत मंदों को जब तक लाकडाउन रहेगा तब तक भोजन के पैकेट आवश्यकतानुसार दिए जाते रहेंगे।
इस कार्य मे शशांक तिवारी, अरविंद मोदनवाल ,अनिल सेठ साधु,हिमांशु राज,सूरज निषाद,मिथुन निषाद,विमल मौर्य , शक्ति निषाद,मनोज राज,राजू सेठ इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विश्व हिन्दू परिषद आज़मगढ़ इस महामारी के समय मे समाज की सेवा में लगातार लगा हुआ है इसी क्रम में विहिप फूलपुर इकाई द्वारा मंगलवार को दुर्वाषा धाम ,गहजी बाजार इब्राहिमपुर एवं शम्भूपूर इत्यादि गांवों को पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया।
इस कार्य मे विहिप जिला सह मंत्री फूलपुर जगन्नाथ बरनवाल,जिला सह संयोजक प्रशांत सिंह,प्रदीप,गोलू सोनकर ,राजेंद्र सोनकर,संदीप ,विनोद इत्यादि कार्यकर्ता ने सहयोग किया साथ ही साथ जहानागंज बाजार में भी बजरंगदल के राजन गुप्ता, अतुल, मोहित, विशाल, मनीष, शुभभ, बलिराम द्वारा बाजार को सैनिटाइज किया गया

और नया पुराने