आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील मुख्यालय के बगल में स्थित अल्लीपुर ग्रामसभा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की पहल और प्रधान प्रतिनिधि महफ़ूज़र्राहमान की सतर्कता से गांव कोविड19 जैसी महामारी से बचा रहा।
प्रधान प्रतिनिधि महफ़ूज़र्राहमान खान ने चुनाव प्रचार के दौरान भी लोगों को करोना के प्रति जागरूक किया था। तथा 2 मई को परिणाम आने के बाद अपने खर्च पर ग्रामसभा के चारों पूर्वो में कई बार दवा का छिड़काव (सेनेटाइजेशन) कराया और खुद गावँ में घूम कर लोगों को मास्क लगाने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी की थी साथ ही गांव में साफ सफाई का कार्य कराया।
जिसका परिणाम रहा की तहसील मुख्यालय के पास स्थित होने व प्रतिदिन हजारों की भीड़ के बाद भी इस गांव में करोना के प्रवेश करने की हिम्मत नहीं हुई । लोगों की जागरूकता और सतर्कता से भयभीत करोना गांव से दूर ही रहा।
कई बार टीम द्वारा लोगों की जांच भी कराई गई, लेकिन हर बार गांव के लोगो की रिपोर्ट निगेटिव आयी।
