आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- अहरौला
आज़मगढ़: दिनांक 07.10.2020 को समय 7.00 बजे दरवाजा खोलने से मना करने की बात को लेकर वादी मुकदमा तिरथू पुत्र झिनकू निवासी ग्राम मोलनापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को अभियुक्तगण पुतुल पुत्र झिनकू, राहुल पुत्र पुतुल, मुन्ना पुत्र तिरथ, व आकाश पुत्र तीरथ निवासीगण ग्राम मोलनापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी मुकदमा तिरथू पुत्र झिनकू उपरोक्त को जान मारने की नियत से लाठी डण्डा ईट पत्थर से मारना पीटना तथा हाथ मे लिये कट्टे से फायर कर देने की बावत मु0अ0सं0 154/2020 धारा 323/307/427/504/506 भा0द0वि0 थाना स्थानीय पर पंजीकृत कराया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 रामकृपाल सोनकर द्वारा की जा रही है। दौरान विवेचना 03 नफर वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी एक अभियुक्त राहुल पुत्र पुतुल निवासी ग्राम मोलनापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ की गिरफ्तारी शेष है। गिरफ्तारी के लगातार प्रयास जारी है।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढनपुर के निर्देश मे व थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 रामकृपाल सोनकर मय हमराही पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 154/2020 धारा 323/307/427/504/506 भा0द0वि0 में वांछित चल रहे अभियुक्त आकाश विश्वकर्मा पुत्र तिरथ विश्वकर्मा सा0 मोलनापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को आज दिनांक 10.06.2021 को समय करीब 06.45 बजे ग्राम मोलनापुर से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 154/2020 धारा 323/307/427/504/506 भादवि थाना अहरौला आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्त
आकाश विश्वकर्मा पुत्र तिरथ विश्वकर्मा सा0 मोलनापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 रामकृपाल सोनकर मय हमराही पुलिस बल
