Breaking News

जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-गम्भीरपुर
                      
आज़मगढ़: दिनांक 08.06.2021 को थाना क्षेत्र गम्भीरपुर निवासिनी ने थाना गम्भीरपुर पर शिकायत दर्ज करायी कि पिछले वर्ष माह नवम्बर में मै घर पर अकेली सो रही थी मुझे घर में अकेला पाकर करन पुत्र निरंजन निवासी ग्राम उमरी श्री थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ मेरे घर में घुसकर मेरे साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा उसी समय अश्लील वीडियो भी बना लिया तभी से शादी करने का दबाव बनाने लगा शादी करने से मना करने पर मेरा वीडियो वायरल कर दिया । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 114/21 धारा 376,452 भादवि न 67 क आईटी एक्ट बनाम करन पुत्र निरंजन निवासी उमरी श्री थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भी की गयी । 
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह अपराध नियंत्रण एवं महिलाओ के उपर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गम्भीरपुर ज्ञानू प्रिया मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 114/21 धारा 376,452 भादवि व 67 क आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त करन पुत्र निरंजन सा0 उमरी श्री थाना गम्भीरपुर आजमगढ को उनके घर ग्राम उमरी श्री से आज दिनाक 10.06.2021 को समय 06.05 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 114/21 धारा 376,452  भादवि व 67 क आईटी एक्ट थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

करन पुत्र निरंजन  सा0 उमरी श्री  थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

प्र0नि0 ज्ञानू प्रिया मय हमराह का0 सन्तोष कुमार मिश्रा, का0 बैजनाथ सरोज व म0का0 स्वप्निल सक्सेना थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ

और नया पुराने