आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना अतरौलिया
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित/वारंटी अपराधियोंकी गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर महेन्द्र कुमार शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय अतरौलिया आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 09.06.2021 को उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह का0 उमेश सिंह व का0 कमलेश सिंह थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/वारंटी अभियुक्त के क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास से सूचना मिली कि मु0अ0स0 58/21 धारा 419/420/467/468/471 IPC थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ से सम्बंधित अभियुक्त नन्दलाल उपाध्याय पुत्र सत्यराम उपाध्याय निवासी ग्राम-सतहरा पो०-भैसही थाना महुली विकास खण्ड - नाथनगर तहसील धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर जो की रोडवेज बस स्टैंन्ड अतरौलिया पर मौजूद है इस सूचना पर अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु रोडवेज अतरौलिया में आकर लगभग 04.10 बजे दबिश दी गई तो एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर तेजी से मदियापार तिराहे की ओर जाने लगा तो संदेह होने पर हमराही कर्मचारी के सहयोग से उसे घेरघार कर रोककर नाम पता पूछा गया तो अपना झुठा नाम पता बताने लगा कडाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नन्दलाल उपाध्याय पुत्र श्री सत्यराम उपाध्याय निवासी ग्राम-सतहरा पो०-भैसही थाना महुली विकास खण्ड नाथनगर तहसील धनघटा जनपद सन्तकबीरनगर बताया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 58/21 धारा 419/420/467/468/471 IPC थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त–
नन्दलाल उपाध्याय पुत्र सत्यराम उपाध्याय निवासी ग्राम-सतहरा, पो०-भैसही थाना –महुली, विकास खण्ड- नाथनगर, तहसील- धनघटा, जनपद- सन्तकबीरनगर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. SI जितेन्द्र कुमार सिंह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
2. का0 उमेश सिंह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
3. का0 कमलेश सिंह थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
