आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना तरवाँ
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्त/वारण्टी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक तरवां के कुशल नेतृत्व मे आज दिनाक 09.06.2021 को उ0नि0 अखिलेश कुमार चौबे मय हमराह हे.का. के चौकी हाजा से रवाना होकर मु.अ.स. 131/2020 धारा 143/353/336/504/427/436 भादवि व 7 CLA ACT थाना तरवां जनपद आजमगढ़ की विवेचना में तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण की तलाश में चौकी रासेपुर क्षेत्र में मामूर थे कि तभी मुखबिर खास आकर बताया कि साहब मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. अरबिन्द कुमार पुत्र कुबेर 2. ज्ञानेन्द्र उर्फ मिठाई पुत्र तिलठू निवासीगण बांसगांव थाना तरवां जनपद आजमगढ़ है वह इस समय बोंगरिया बाजार में घूम रहे है कि इस सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर खास को साथ लेकर बोंगरिया बाजार के लिये चल दी कि जैसे ही बोंगरिया बाजार में नहर पुलिया के पास पहुंची थी कि मुखबिर खास पुलिया के पास दो व्यक्तियो की तरफ इशारा करके बताया कि साहब यह वही दोनों व्यक्ति है जिनका नाम 1.अरबिन्द कुमार पुत्र कुबेर 2. ज्ञानेन्द्र उर्फ मिठाई पुत्र तिलठू निवासीगण बांसगांव थाना तरवां जनपद आजमगढ़ है जो आपको मुकदमें मे वांछित है और इतना बताकर मुखबिर खास हट बढ़ गया कि पुलिस टीम हिकमत अमली से खड़े व्यक्तियों के पास बढ़ने लगे कि खड़े दोनों व्यक्ति पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख पीछे मुड़कर सीधे पक्की रोड पकड़कर भागने लगे जिन्हे दौड़ाकर 10 से 20 कदम जाते जाते घेरकर पुलिया के पास ही पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो वह अपना नाम 1. अरबिन्द कुमार पुत्र कुबेर 2. ज्ञानेन्द्र उर्फ मिठाई पुत्र तिलठू निवासीगण बांसगांव थाना तरवां जनपद आजमगढ़ बताया जो मुकदमा उपरोक्त में वांछित है को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 10.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया।
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.स. 131/2020 धारा 143/353/336/504/427/436 भादवि व 7 CLA ACT थाना तरवां जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. अरबिन्द कुमार पुत्र कुबेर
2. ज्ञानेन्द्र उर्फ मिठाई पुत्र तिलठू निवासीगण बांसगांव थाना तरवां जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 अखिलेश कुमार चौबे व का0 आयुष मौर्या व का0 अनिल कुमार सरोज
