Breaking News

बिलरियागंज: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-बिलरियागंज

आज़मगढ़: अभियुक्तगण (1) मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहसीन (2) अरमान पुत्र नूरआलम (3) नईम पुत्र भुवर उर्फ अलीरजा निवासीगण ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 83/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना बिलरियागंज आजमगढ़ के वांछित अभियुक्तगण है ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया,गैगेस्टर से सम्बन्धित अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में दिनांक 02.06.2021 को थानाध्यक्ष बिलरियागंज श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय.हमराह द्वारा वांछित,ईनामिया,गैगेस्टर सें सम्बन्धित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु शहाबुद्दीनपुर में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की मु0अ0सं0 83/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण नसीरपुर चौराहे पर मौजूद कही भागने के फिराक में साधन का इन्तजार कर रहे हैं । इस सूचना पर थानाध्यक्ष मय हमराहीयान के प्रस्थान कर नसीरपुर चौराहे पर पहुँचे कि अभि0गण उपरोक्त पुलिस बल को देखकर सकपका गये । पुलिस बल द्वारा एक बारगी घेरकर अभियुक्तगण (1) मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहसीन (2) अरमान पुत्र नूरआलम (3) नईम पुत्र भुवर उर्फ अलीरजा निवासीगण ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को समय 03.30 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण को उनके अपराध से बोध कराकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 83/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1.  मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहसीन निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
2. अरमान पुत्र नूरआलम निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
3. नईम पुत्र भुवर उर्फ अलीरजा निवासी ग्राम नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

1- थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंहथाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
2- हे0का0 रामचन्दर यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
3-  का0 मण्टु शाह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
4- का0 संजीव सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
5- का0 धीरज त्रिपाठी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
6- म0का0 स्वाती शुक्ला थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने