Breaking News

कोविड-19 नियंत्रण अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई की गईl

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 04 जून-- जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 नियंत्रण अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।
 इसी क्रम में आज खानजहांपुर विकास खंड फूलपुर, ग्राम पंचायत सराय मनराज विकासखंड पल्हनी मे आजमगढ़ से फैजाबाद वाले मार्ग पर, ग्राम पंचायत जाफरपुर, ग्राम पंचायत लोहरा अतरौलिया में सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई की गईl
 जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे द्वारा उक्त ग्राम पंचायतों में चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया।
इसी के साथ ही जनपद के विभिन्न ग्रामों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई एवं सैनिटाइजेशन सफाई कर्मचारियों द्वारा किया गया।

और नया पुराने