Breaking News

तहबरपुर: 24 घण्टे के अन्दर हत्या से सम्बन्धित नामजद 04 वाँछित अभियुक्तगण गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना तहबरपुर

आज़मगढ़: आवेदिका कौशिल्या देवी पत्नी अर्जुन निषाद साकिन टीकापुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ के लिखित तहरीर वावत दिनांक 30-05-2021 को समय करीब 7 बजे शाम को मेरे पति एवं दीपक निषाद दवा लेने बाजार टीकापुर गये थे तथा सीमा अण्डा की दुकान पर अण्डा खाने लगे इसके बाद मेरे ही गाँव के ही विपक्षीगण आकाश यादव पुत्र रामायन यादव व गोविन्द उर्फ पुनीत पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी ग्राम टीकापुर अण्डा की दुकान पर आ गये व अण्डा के लेन- देन के विवाद में गाली गुप्ता देने लगे तथा मना करने पर कड़िया से मारने लगे इतने मे राजेन्द्र पुत्र दहारी व रामायन पुत्र लालचन्द यादव भी आकर लाठी डण्डे से प्रहार कर अधमरा कर दिये
जिससे मेरे पति व दीपक निषाद घायल अवस्था मरहम पट्टी के लिए अमरावती अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते मे पुनः विपक्षीगण गोविन्द उर्फ पुनीत यादव व आकाश यादव पुत्र रामायन बच्चा बाबू की देत्रादय अड्डी के सामने मेरे पति अर्जुन निषाद को मारे पीटे जिससे उनकी मृत्यु हो गयी इसके बाद आकाश अपनी मैजिक गाड़ी नं0 UP50 CT 8939 से मृतक के ऊपर चढाते हुए भाग गये। उक्त तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 41/21 धारा 323,504,302 भादवि पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना मुझ प्र0नि0 शत्रुघ्न कुमार द्वारा सम्पादित की जा रही है । 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा को अपराध मुक्त किये जाने के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान वांछित / वारन्टी की गिरफ्तारी व बरामदगी के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी बूढनपुर के नेतृत्व मे प्र0नि0 शत्रुघ्न कुमार व व0उ0नि0 बसन्त लाल व उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ मय हमराह कर्मचारीगण के क्षेत्र मे मामूर थे। जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई की मु0अ0सं0 41/21 धारा 323/504/302 भादवि में नामजद वाँछित अभियुक्तगण इस समय अपने–अपने घरों पर मौजूद है लोगो के हंगामा के डर से घर से कही चले गये थे कुछ समय पहले घर वापस आ गये है। इस सूचना पर विश्वास करके बारी-बारी से अभियुक्तगणो के घर पर दबिश देकर 1. आकाश यादव पुत्र रामायन यादव उम्र करीब 19 वर्ष, 2. गोविन्द उर्फ पुनीत पुत्र राजेन्द्र यादव उम्र करीब 19 वर्ष, 3. राजेन्द्र यादव पुत्र दहारी यादव उम्र करीब 52 वर्ष, 4. रामायन यादव पुत्र लालचन्द यादव उम्र करीब 39 वर्ष निवासीगण टीकापुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ को समय करीब 05.00 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

 मु0अ0सं0 41/21 धारा 323,504,302 भादवि थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. आकाश यादव पुत्र रामायन यादव
2. गोविन्द उर्फ पुनीत पुत्र राजेन्द्र यादव 
3. राजेन्द्र यादव पुत्र दहारी यादव
4. रामायन यादव पुत्र लालचन्द यादव निवासी टीकापुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ  

गिरफ्तारी करने वाली टीम

1. प्र0निरीक्षक तहबरपुर शत्रुघ्न कुमार थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ
2. व0उ0नि0 बसन्त लाल थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ
3. उ0नि0 सुरेन्द्र नाथथाना तहबरपुर जनपद आजमगढ
4. का0 मनोज कोरी थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ
5. का0 अजीत सिंहथाना तहबरपुर जनपद आजमगढ

और नया पुराने