Breaking News

पुलिस मुठभेड़ में पांच शातिर लूटेरे अवैध असलहा मय कारतूस, चोरी की बाइक तथा लूट की शराब के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-देवगांव

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया,लूट से सम्बन्धित अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध असलहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 01.06.2021 को प्रभारी निरीक्षक देवगाव श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह ,अपराध निरीक्षक श्री राकेश सिंह तथा उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्या मय हमराह द्वारा समय करीब 11.10 बजे मेहनाजपुर रोड़ निहोरगंज के पास पुलिस पुठभेड़ में पांच शातिर लुटेरो को गिरफ्तार किया गया तथा एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया  ।
नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः1. अखिलेश पुत्र रामकुमार निवासी हरिश्चन्द्र थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ 2. अवनीश पुत्र उदयभान निवासी उबारपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ 3.आशीष यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी भगवानपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ 4. अनुराग यादव उर्फ गोलू  पुत्र बृजभान यादव निवासी उबारपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ 5. अजय यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी उबारपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ तथा फरार अभियुक्त का नाम पंकज यादव पुत्र बिहारी यादव निवासी अमेठी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ बताया । गिरफ्तार अभियुक्त अवनीश पुत्र उदयभान उपरोक्त जनपद गाजीपुर से गैगेस्टर एक्ट में वांछित भी है । अभियुक्तगण के पास से अवैध असलहे,दो अदद मोटरसाईकिल चोरी की व लूटी गयी शराब तथा रंगदारी मागने में प्रयुक्त मोबाईल बरामद हुआ है । जिसके सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रीम कार्यवाही थाना देवगांव द्वारा की जा रही है । अभियुक्तगण द्वारा अपने फरार साथियो के साथ मिलकर मेहनाजपुर के एक कम्पाउड़र से 10 लाख रूपये फिरौती मांगा गया था तथा उसके दुकान पर जाकर फायरिंग किया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना मेहनाजपुर पर अभियोग पंजीकृत है । बरामदगी एवं गिरफ्तारी तथा पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमले के सम्बन्ध में थाना देवगांव पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणो का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. अखिलेश पुत्र रामकुमार निवासी हरिश्चन्द्र थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।
2. अवनीश पुत्र उदयभान निवासी उबारपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ । 
3. आशीष यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी भगवानपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ ।
4. अनुराग यादव उर्फ गोलू  पुत्र बृजभान यादव निवासी उबारपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।
5. अजय यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी उबारपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ ।

नाम पता फरार अभियुक्त

पंकज यादव पुत्र बिहारी यादव निवासी अमेठी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ । 

बरामदगी

1. तीन अदद तमंचा,तीन अदद जिन्दा व तीन अदद खोखा कारतूस .315 बोर ।
2. दो अदद मोटरसाईकिल ।
3. लूट की 20 शीशी शराब ।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

प्रभारी निरीक्षक देवगाव सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अपराध निरीक्षक राकेश सिंह तथा उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्या मय हमराह थाना देवगांव जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने