Breaking News

थाना बरदह का हिस्ट्रीशीटर,गैगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त, डी-69 गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- बरदह

आज़मगढ़ : पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 28.06.2021 उ0नि0 श्री राजबहादुर यादव थाना बरदह मय हमराह का0 विपिन सिंह व का0 अमरनाथ शर्मा के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र व तालाश वांछित अभियुक्त में मामूर था कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मु0अ0सं0 187/20 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर अधि0 थाना बरदह जनपद आजमगढ से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आलम पुत्र इरशाद साकिन उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ बेशो नदी पुल के पास देखा गया है । इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराह द्वारा बेशो नदी पुल बहदग्राम उसरी खुर्रमपुर पहुचकर उक्त व्यक्ति को समय 08.40 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम आलम पुत्र इरशाद साकिन उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह आजमगढ़ बताया जो मु0अ0सं0 187/20 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर अधि0 का वांछित अभियुक्त तथा थाना स्थानीय का हिस्ट्रीशीटर भी है । साथ ही साथ अभियुक्त आलम पुत्र इरशाद डी-69 गैंग का सक्रिय सदस्य भी है । गिरफ्तार अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी  बताकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

अपराध का तरीका

गिरोह बना कर गौकशी व तस्करी 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 187/20 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर अधि0 थाना बरदह जनपद आजमगढ । 

गिरफ्तार अभियुक्त

आलम पुत्र इरशाद साकिन उसरी खुर्रमपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ ।

आपराधिक इतिहास

क्र0स0 मु0अ0स0 धारा थाना
1 10/2017 379 भादवि बरदह
2 201/2017 380,457 भादवि बरदह
3 235/2017 41,411 भादवि बरदह
4 190/2018 380/457 भादवि गम्भीरपुर
5 216/2018 401,41,411 भादवि गम्भीरपुर
6 356/2017 419,420,467,468,471 भादवि, 3/5ए/8 गो.नि. अधि. व 11 पशु क्रुरता अधिनियम बरदह
7 166/2018 380/457 भादवि मेहनगर
8 119/2020 8/20 एडीपीएस अधि0 बरदह
9 178/2021 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर अधि0 बरदह

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 राजबहादुर यादव मय हमराह का0 विपिन सिंह का0 अमरनाथ शर्मा थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने