Breaking News

अहरौला: जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- अहरौला

आज़मगढ़: दिनाकं 08.10.2020 को श्री तिरथू पुत्र झिनकू निवासी मोलनापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 07.06.2021 को दरवाजा खोलने से मना करने की बात को लेकर मेरे पट्टीदार 1. पुतूल पुत्र झिनकू 2. राहुल पुत्र पुतूल 3. मुन्ना पुत्र तिरथ 4. आकाश पुत्र तिरथ निवासीगणगण ग्राम मोलनापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा गाली गुप्ता देते हुए मुझे और मेरे पुत्री नीलम को ईट-पत्थर,लात-घूसे से मारने लगे किसी प्रकार बचकर भागने पर आकाश पुत्र तिरथ ने अपने पास लिए असलहे से जान मारने की नियत से फायर कर दिये जिससे हम लोग बाल-बाल बच गये । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 154/2020 धारा 323/504/506/307/427 भादवि पंजीकृत कर  विवेचना उ0नि0  रामकृपाल सोनकर के द्वारा सम्पादित की जा रही है।
 पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत आज दिनांक 28.06.2021 को उ0नि0 श्री रामकृपाल सोनकर  मय हमराह का0 विजय कुमार यादव के मु0अ0सं0 154/2020 धारा 323/504/506/307/427 भादवि की विवेचना एवं तलाश मुल्जिमान में क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मुकदमे उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल पुत्र पुत्तुल निवासी ग्राम मोलनापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ शाहपुर से बूढ़नपुर जाने वाले मार्ग पर शाहपुर बाजार मे खड़ा  है । इस सूचना पर मय हमराहयान के शाहपुर बाजार  पहुचकर अभियुक्त राहुल पुत्र पुत्तुल निवासी ग्राम मोलनापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को समय करीब 7.30  बजे गिरफ्तार किया गया  । गिरफ्तार अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 154/2020 धारा 323/504/506/307/427 भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त

राहुल पुत्र पुत्तुल सा0 मोलनापुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ़।  

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 रामकृपाल सोनकर मयहमराह का0 विजय कुमार यादव थाना अहरौला जनपद आजमगढ़

और नया पुराने