Breaking News

बरदह: 900 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-बरदह

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं अवैध मादक पदार्थो के निष्कर्षण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में दिनांक 13.06.2021 को उ0नि0 शमशाद अली मय राह का0 छोटेलाल गोड के साथ मु0अ0सं0  133/2021 धारा 147,323,452,504,506 भादवि की विवेचना की कार्यवाही के पश्चात देखभाल क्षेत्र करते हुए गोडहरा बाजार से पुरसुडीकी तरफ आ रहे थे जैसे ही पुरसुडी पुल पर आए । उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम उदियावाँ की तरफ से आ रहा है जिसके पास गाँजा है और पुरसुडी मे किसी को बेचेगा । पुरसुडी से उदियावाँ वाले रास्ते पर ही पकडा जा सकता है । सूचना पर तुरन्त पहले से क्षेत्र में मौजूद ईगल मोबाईल मे लगे कर्म0गण का0 सन्तोष यादव व का0 इग्लेश यादव को तलब किया गया । थोडी ही देर मे दोनो कर्म0गण उपस्थित आ गये । अब सभी कर्म0गण को मुखविर की सूचना से अवगत कराते हुये उ0नि0 मय राह फोर्स के साथ मुखबिर के वताये रास्ते पर आगे बढे कि ग्राम उदियावाँ से पहले संजय महाविद्यालय उदियावाँ के रास्ते तिराहा से पहले जैसे ही पहुँचे तो इसी तिराहा की तरफ से हमारी ओर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसके हाथ मे प्लास्टिक का झोला है इतने मे सामने आता व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर पीछे मुड कर संजय महाविद्यालय वाले रास्ते की तरफ भागने लगा जिसे  पुलिस वालो ने दौड कर  घेर कर तिराहा से करीब 50 मीटर की दूरी पर समय करीब 19.40 बजे पकड लिया । नाम पता पुछने पर उसने अपना नाम मोनू राजभर पुत्र कैलाश राजभर सा0 ग्राम उदियावाँ थाना बरदह आजममगढ बताया । मौके पर तलाशी अभियुक्त के पास से 900 ग्राम गांजा तथा 350 रूपये नगद बरामद हुए ।  गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर 134/21 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

मोनू राजभर पुत्र कैलाश राजभर निवासी ग्राम उदियावाँ थाना बरदह जनपद आजमगढ

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 134/21 धारा    8/20 NDPS ACT 

बरामदगी

900 ग्राम अवैध गांजा  

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 शमशाद अली  मय राह का0 छोटेलाल, का0 संतोष यादव तथा का0 इंग्लेश यादव थाना बरदह जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने