Breaking News

गोवध का वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-गंभीरपुर

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वॉछित, इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध असलाहो की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में वरिष्ठ उ0नि0 नवल किशोर सिंह मय हमराह क्षेत्र में मौजूद थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली की पूर्व मे गोवध की घटना मे वाछिंत अभियुक्त भोनी नट पुत्र मुख्तार नट निवासी ग्राम भनसारी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ अपने घर से गोसाई की बाजार की तरफ आने वाला है । इस सूचना पर उ0नि0 नवल किशोर सिंह मय हमराहियान को साथ लेकर गोसाई की बाजार से मेहनगर को जाने वाली सड़क पर अहिरौली मोड़ पर आने वाले व्यक्ति का इन्तजार करने लगे कि एक व्यक्ति मेहनगर की तरफ से आता हुआ दिखायी दिया । पास आने पर उक्त व्यक्ति को रोका गया तो पुलिस बल को देखकर पीछे मुड़कर भागना चाहा पुलिस द्वारा घिरता देख अपने पास लिए असलहे से पुलिस पार्टी पर जान सें मारने की नियत से फायर कर दिया । पुलिस पार्टी द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव कर भाग रहे अभियुक्त को एक बारगी घेरकर आवश्यक बल प्रयोग समय करीब 05.10 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम भोनी नट S/O मुख्तार नट सा0 भनसारी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ बताया । मौके पर तलाशी से अभियुक्त के पास से  एक अदद कट्टा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ ।  बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 118/21 धारा 307 भादवि व 3/25 A ACT पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त थाना स्थानीय के अ0स0 155/20 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधिनियम का वांछित अभियुक्त है । अभियुक्त को उसके अपराध का बोध कराते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

भोनी नट S/O मुख्तार नट सा0 भनसारी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0स0-118/21 धारा 307 भादवि व 3/25 A ACT थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0स0-155/20 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0स0-118/21 धारा 307 भादवि व 3/25 A ACT थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी

एक अदद कट्टा 315 बोर, एक अदद जिन्दा कारतूस,व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर ।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0 नवल किशोर सिंह थाना गम्भीरपुर  जनपद आजमगढ़ ।
2. उ0नि0 हरिचरण यादव थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
3. हे0का0 इन्द्रपाल यादव थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 सौरभ सरोज थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।
5. का0 उदयभान गुप्ता थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने