आज़मगढ़।
रिपोर्ट: प्रथम सिंह
आजमगढ़ ( हरैया ):- स्थानीय विकास खंड क्षेत्र की एक गांव के सफाई कर्मचारी की उदासीनता के चलते गन्दगी के ढ़ेर के बीच रहने को मजबूर है।
जानकारी के अनुसार विकास खण्ड हरैया की ग्राम पंचायत रौनापार में सफाई कर्मी की मनमानी के चलते ग्राम वासी गन्दगी के बीच रहने को लाचार हैं। सफाई कर्मी की लापरवाही के कारण गांव की सफाई व्यवस्था लुप्त है। बताया जा रहा है कि लगभग दो माह से सफाई कर्मी सफाई करने गांव में नहीं पहुंचा । सफाई कर्मी के न पहुंचने से नालियां पटी पढ़ी हुई है और नालियों में कीड़े बजबजा रहे हैं। ग्रामीण स्वयं नालियों की सफाई करने को मजबूर हो रहे है। सफाई कर्मचारी के मनमानी के वजह से कूड़े के ढेर जगह जगह पर लगे हैं। गांव की मुख्य सड़क पर गन्दा पानी बह रहा है जो तमाम तरह की बीमारियों को जन्म दे रहा है।
गौरतलब है कि विगत वर्ष से ही कोरोना जैसी महामारी अपना विकराल रूप दिखा रही है और ऐसे में सरकार लगातार साफ सफाई को लेकर निर्देश दे रही है लेकिन रौनापार गाँव में सफाई कर्मी के न आने से स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं। गंदगी होने के कारण मच्छरों की तादाद बढ़ती जा रही है जिससे मलेरिया जैसे बुखार की आशंका बनी हुई है, वैसे भी गंदगी को देखते हुए बुखार से लगभग हर आदमी जूझ रहा है।
सफाई कर्मी पर गांव वालों का आरोप है की सफाई कर्मी कभी कभार महीने में एक दो बार आता है और आकर प्रधान के घर हाजरी लगाकर चले जाते हैं लेकिन अब वह काफी दिनों से नहीं आ रहा हैं। जिसकी वजह से गांव की सारी नालियां पट चुकी हैं। कीड़े बजबजा रहे हैं, कूड़े के ढेर लगे हुए है। लोगों का मार्ग पर चलना बोझिल हो रहा है क्योंकि मार्ग पर गंदा पानी बह रहा है जो नई नई बीमारियों को दावत दे रहा है।