आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पंचायत भवन के अंदर उबले रख कर लिया गया है अवैध अतिक्रमण।
दरवाजे खिड़कियां सब हो गए हैं क्षतिग्रस्त गंदगी का अम्बार।
आज तक नहीं हुई पंचायत स्तर की कोई बैठक।
जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान ग्रामीणों का आरोप गलत जगह बना दिया पंचायत भवन
ग्रामीणों का आरोप गलत जगह बना दिया पंचायत भवन, आस पास कूड़े कचरे का ढेर, घास फूस ताला का अंबार।
आज़मगढ़: अजमतगढ़ विकासखंड के सराय सागर मालटारी ग्राम सभा में बनाया गया पंचायत भवन अपने भाग्य पर आंसू बहा रहा है। लाखों की लागत से बनाया गया यह पंचायत भवन साफ सफाई और देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। पंचायत भवन के बने कमरों में उबले रखकर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। साफ सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार भरा पड़ा है। और आसपास घास फूस भी उग आए हैं, ग्रामीणों का कहना है कि- यह पंचायत भवन गलत जगह बना दिया गया है जिससे यहां कोई आता जाता नहीं है और तो और जब से यह पंचायत भवन बना है तब से अब तक एक बार भी पंचायत स्तर की बैठक नहीं हो पाई है, औऱ ना ही कभी सफाई कर्मी यहां आकर साफ सफाई करता है, ना ही कोई जिम्मेदार इसकी सुध लेता है।
दरवाजे खिड़कियां सब टूट चुके हैं, अंदर दीवारों में दरार पड़ गई है और फर्श पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, यूं कह लीजिए कि यह पंचायत भवन सिर्फ शो पीस ही बनकर रह गया है क्योंकि इसका उपयोग आज तक हो ही नहीं पाया सरकारी नीतियां चाहे जो भी रही हो आज या पंचायत भवन अपने दुर्दशा का दंश झेल रहा है जो देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दील होता जा रहा है।