आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
बंद मिले क्रय केन्द्रों पर कार्रवाई के लिए भेजी शासन को आख्या रिपोर्ट।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थित गेहूं क्रय केंद्र जीयनपुर , भुवना बुजुर्ग, नरहन खास, सिकंदरपुर और जमालुद्दीन पट्टी का निरीक्षण तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान दो क्रय केंद्र सिकंदरपुर और जमालुद्दीन पट्टी बंद मिले जिसकी करवाई के लिए आख्या भेजी गई।
तहसील सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय शनिवार को सर्वप्रथम जीयनपुर स्थित क्रय केंद्र पहुंचे ।
इस दौरान गेहूं लदी दो दर्जन ट्रैक्टर ट्राली खड़ी मिली।
उन्होंने क्रय केंद्र अधिकारी संतोष कुमार यादव को निर्देश दिया कि मौसम खराब है जल्द से जल्द गेहूं खरीदारी की जाए।
इस दौरान क्रय केंद्र अधिकारी ने बताया बोरा खत्म होने वाला है। कल 5000 बोरे और मंगाए जाएंगे।
वही गेहूं क्रय केंद्र सिकंदरपुर और जमालुद्दीनपट्टी का निरीक्षण किया तो दोनों क्रय केंद्र बंद पाए गए। जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र उपाध्याय ने कहां किसान गेहूं बेचने के लिए इधर उधर घूम रहे हैं इसके बावजूद भी क्रय केंद्र बंद है।
जिसकी कार्रवाई के लिए शासन को आख्या भेजी गई। इस दौरान केंद्रों पर हड़कंप की स्थिति बनी रही।