Breaking News

भाजपा नेता मनीष मिश्रा के नेतृत्व में लाटघाट बाजार मे एमएलसी विजय बहादुर पाठक का किया गया स्वागत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में भाजपा नेता व अजमतगढ़ ब्लाक प्रमुख पद के लिए दावेदारी दे रहे
मनीष मिश्रा के नेतृत्व में एमएलसी विजय बहादुर पाठक का कार्यकर्ताओं संग स्वागत किया गया।
आपको बता दें कि एमएलसी विजय बहादुर पाठक पिछले 2 दिनों से जनपद में ही रुके हुए हैं और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कल उन्होंने निरीक्षण भी किया था आज वह देवारा क्षेत्र में हो रहे बंधे पर कार्य का निरीक्षण करने जा रहे थे, महुला गढ़वल बांध के गांगेपुर मठिया व टेकनपुर रिंग बांध का निरीक्षण करने जा रहे थे।
आजमगढ़ शहर से महुला गढ़वाल बांध जाते समय रास्ते में कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह काफिला रोककर स्वागत किया वही लाटघाट बाजार में भी मनीष मिश्रा के नेतृत्व में उनको फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विजय बहादुर पाठक ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। और उनका काफिला बंधे की तरफ रवाना हो गया।

और नया पुराने