आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना सिधारी
आज़मगढ़: दिनांक 09.06.2021 को वादी श्री विष्णुकान्त पाण्डेय S/O गोरखनाथ पाण्डेय ग्राम बढ़ईपुर पोस्ट नखापिताम्बरपुर थाना जहांगीरगंज (अम्बेडकर नगर) उपस्थित थाना आकर एक तहरीर दिये कि प्रार्थी अपने बच्चे के इलाज के सम्बन्ध में हेल्थ केयर हास्पिटल मऊ रोड सिधारी में एडमिट है दिनांक 08/06/2021 को शाम 8 बजकर 26 मिनट पर अस्पताल के गेट (मऊ रोड़ सिधारी , आजमगढ़ ) के सामने से प्रार्थी की मोटर साइकिल (स्पलेन्डर) जिसका नम्बर UP45AH0331 है, चोरी हो गयी है । जिसके सम्बंध मे मु0अ0स0 126/2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वाहन चोरो की गिरफ्तारी हेतु व अवैध शराब माफियो की गिरफ्तारी व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी व टाप 10 अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी नगर निष्ठा उपाध्याय* के कुशल निर्देशन में *प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय* के निर्देशन में उ0नि0 जाफर खान मय हमराहीगण के साथ थाना स्थानीय से प्रस्थान कर देखभाल क्षेत्र तलाश वाछिंत अभियुक्त मे भ्रमणशील होकर मु0अ0स0 126/2021 धारा 379 भादवि से सम्बंधित हीरो मोटरसाईकिल यूपी 45 AH 0331 की बरामदगी हेतु नयापुल तिराहे पर मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिला कि चोरी की मोटरसाईकिल लेकर वाहन चोर शंकर तिराहे से नयापुल होते हुये आजमगढ़ को ओर जायेगा तभी मुखिबर की बातो पर विश्वास करके इन्तजार किया जाने लगा कि एक नये उम्र का लड़का मोटरसाईकिल से आता हुआ दिखाई दिया कि मुखवीर ने आड़ से ही आते मोटरसाईकिल से ब्यक्ति के तरफ इशारा करके बताया कि साहव वही मोटरसाईकिल है जो लेकर आ रहा है और पिछे मुड़कर चला गया कि हम पुलिस वाले एक बारगी सड़क पर आकर मोटरसाईकिल रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाईकिल से आ रहा ब्यक्ति मोटरसाईकिल को तेजी से मुड़ाकर भागना चाहा कि पुलिस आवाज देकर घेरकर हिकमत अमली से एक बारगी पकड़ लिया गया । पकड़े गये ब्यक्ति नाम पता पूछा गया तो अपना नाम आदित्य चौबे उर्फ मोनू पुत्र अंजनी चौबे सा0 भागवत थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष बताया । पूछताछ में बताया कि साहब दिनांक 08.06.2021 को शाम के समय हेल्थ केयर सेन्टर बबुआन सिधारी से मोटरसाईकिल न0 UP45AH0331 चुरा लिया था आज मैं इस मोटरसाईकिल को शहर में छुपाने ले जा रहा था कुछ दिन बीत जाता तो मैं इस मोटरसाईकिल को बेच देता । अभियुक्त को अपराध का बोधकराकर समय 09.30 बजे सुबह दिनांक 13.06.2021 को नयापुल तिराहे से हिरासत पुलिस में लिया गया ।
पूछताछ का विवरण- 1.आदित्य चौबे उर्फ मोनू पुत्र अंजनी चौबे सा0 भागवत थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने बताया कि साहब मैने दिनांक 08.06.2021 को शाम के समय हेल्थ केयर सेन्टर बबुआन सिधारी से मोटरसाईकिल चुरा लिया था आज मैं इस मोटरसाईकिल को शहर में छुपाने ले जा रहा था कुछ दिन बित जाता तो मैं इस मोटरसाईकिल को बेच देता । साहब माफ कर दीजीये गलती हो गई।
पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या
1- मु0अ0स0 126/2021 धारा 379/411 थाना सिधारी आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1.आदित्य चौबे उर्फ मोनू पुत्र अंजनी चौबे सा0 भागवत थाना जहानागंज जनपदआजमगढ़
बरामदगी
1- एक अदद हीरो मो0सा0 न0 UP45AH0331 , चेचिस नं0 MBLHAW080KHM14134 इंजन नं0 HA10AGKHM29527
गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़
2. उ0नि0 जाफर खान थाना सिधारी आजमगढ़
3. हे0का0 शैलेन्द्र यादव थाना सिधारी आजमगढ़