आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़: दिनांक 06.06.2021 को वादिनी आरती सिहं पत्नी अशोक सिंह साकिन तिलहुआ थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि आज दिनांक 06.06.2021 को दीपक सिंह पुत्र विजयी सिंह निवासी लहुआ थाना देवगांव जनपद आजमगढ ने पुरानी रंजीश को लेकर मेरे चाचा मुसाफिर सिंह पुत्र राजदेव सिंह को रात्रि में गोली मार दिया जिससे मेरे चाचा घायल हो गये है । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 120/21धारा 307 भादवि बनाम दीपक सिंह पुत्र विजयी सिंह साकिन लहुआं थाना देवगांव के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की जा रही है ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे मयहमराहीयान के चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति,देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर खास से सूचना मिली कि मु0अ0सं0- 120/21धारा 307 भादवि वांछित चल रहा अभियुक्त रानी की सराय चेक पोस्ट पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है । इस सूचना पर उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे मय हमराह के मौके पर पहुंचकर अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र विजयी सिंह साकिन लहुआं थाना देवगांव आजमगढ़ को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 22.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या के प्रयास में प्रयुक्त किया गया एक अदद तमंचा, एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद फायरशुदा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ । जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त को उसके अपराध से बोध कराते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद असलहे के बारे में पुछताछ करने पर उसने बताया कि यह असलहा मैं लोगो में दहशत फैलाने के लिए रखता हूँ ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 120/21धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0- 98/19धारा 302 भादवि थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0- 120/21धारा 307 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
दीपक सिंह पुत्र विजयी सिंह साकिन लहुआं थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ ।
बरामदगी
एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद फायरशुदा कारतूस .32 बोर नाजायज
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 रत्नेश कुमार दूबे थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
2. हे0का0 हवलदार यादव थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 शंशाक पाण्डेय थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ।
