Breaking News

जहानागंज: हत्या के मामले में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-जहानागंज

आज़मगढ़: वादिनी रेनू देवी पत्नी त्रिभुवन राम सा0 दौलताबाद थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि अभियुक्तगण एक राय होकर माँ बहन की गाली देते हुए लाठी, डण्डा, राड तथा चाँकू से मारने पीटने लगे मना करने पर और उग्र होकर मारने पीटने लगे जिससे मेरे पति त्रिभुवन राम के साथ-साथ दिनानाथ, भीमराम, नगीना राम पुत्र0गण नरायण राम निवासी दौलताबाद थाना जहानागंज को काफी चोट आय़ी है । घायलो के इलाज हेतु पीजीआई चक्रपानपुर ले जाते समय रास्ते में मेरे पति त्रिभुवन राम की मृत्यु हो गयी । इस सूचना पर थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0 42/21 धारा 147/148/149/323/324/504/506/352/34/302 भादवि बनाम 1- फिरतू राम पुत्र सिल्लू राम 2-जियालाल पुत्र सुभ्भग्गा राम 3-दिनेश पुत्र सेचन 4-अनीश राम पुत्र राजदेव राम 5-सुनील पुत्र जियालाल 6-नीरज पुत्र रमेंश राम 7-चन्दन पुत्र समुझ 8-चैयतू पुत्र कान्ता राम ग्राम दौलताबाद थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । 
 पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया,गैगेस्टर की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन मे आज दिनांक 18.06.2021 को प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 42/21 धारा 147/148/149/323/324/504/506/352/34/302/307 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त फिरतू राम पुत्र सिल्लू राम ग्राम दौलताबाद थाना जहानागंज आजमगढ को उनके घर से समय करीब 5.40 बजे गिरफ्तार किया गया । गिऱफ्तार अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0स0 42/21 धारा 147/ 148/ 149/ 323/ 504/ 506/ 324/ 352/ 34/302 भादवि थाना जहानागंज जनपद आजमगढ।
 
गिरफ्तार अभियुक्त

फिरतू राम पुत्र सिल्लू राम ग्राम दौलताबाद थाना जहानागंज आजमगढ

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण

प्र0नि0 जहानागंज श्री अखिलेश कुमार मिश्रा मय हमराह हे0का0 जगदीश यादव,का0 विपीन कुमार पाण्डेय,.म0का0 शिल्पा तिवारी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ ।

और नया पुराने