Breaking News

निजामाबाद: अवैध असलहा व कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-निजामाबाद

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया,गैगेस्टर की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर जनपद आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह व उ0नि0 रहीमुद्दीन मयहमराहीयान के चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति,देखभाल क्षेत्र में माजूद थे कि मुखबिर सूचना मिली कि दो व्यक्ति फरिहा बाजार से निजामाबाद की ओर आ रहे है जो संदिग्ध दिखाई दे रहे है। इस सूचना पर प्र0नि0 मय हमराह द्वारा निकट बुद्धा कालेज पुलिया के पास चेकिंग के दौरान  दो व्यक्ति को पकड़ लिया गया । नाम पता पूछा गया तो अपना नाम 1.आशीष गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता 2. आशुतोष श्रीवास्तव पुत्र संतोष कुमार श्रीवास्तव निवासीगण राजेपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ बताये । मौके पर तलाशी से अभियुक्त आशीष गुप्ता उपरोक्त के कब्जे से एक अदद पिस्टल 32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर तथा अभियुक्त आशुतोष श्रीवास्तव उपरोक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । अवैध असलहा की बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 127/21व 128/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।   

पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0- 127/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0-128/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. आशीष गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता साकिन राजेपुर थाना बरदह आजमगढ़ ।
2. आशुतोष श्रीवास्तव पुत्र संतोष कुमार श्रीवास्तव साकिन राजेपुर थाना बरदह आजमगढ ।

बरामदगी

एक अदद पिस्टल 32 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर तथा एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोरनाजायज

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. प्र0नि0 शिवशंकर सिंह मय हमराहीयान थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. उ0नि0 रहीमुद्दीन मय हमराहीयान थाना निजामाबाद आजमगढ़

और नया पुराने