Breaking News

संचारी रोग नियंत्रण अभियान कल से होगा शुरू।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

डोर टू डोर चलेगा अभियान।

आजमगढ़: अजमतगढ़ ब्लॉक पर आज आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जागरूकता अभियान को लेकर एक संकल्प लिया कि कल से घर घर जाकर अभियान चलायंगी ।
अजमतगढ़ ब्लॉक की बीसीपीएम कुसुम ने जानकारी दी की प्रभारी चिकित्सक अजमतगढ़ प्रदीप कुमार के आदेश अनुसार 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के द्वारा सभी गावों में रोगों को नियंत्रण करने के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण के साथ दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत टीकाकरण भी होगा। बीमारियों से किस तरह निपटे इस पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। आशा आंगनबाड़ी तथा एएनएम घर-घर जाकर दस्तक देंगी। दरवाजों पर स्टीकर चिपकाएगी और घर के लोगों को संचारी रोगों के बारे में जागरूक करेंगी। वही उन्होंने बताया कि टीबी, कुपोषित बच्चे, फाइलेरिया, कोविड 19 के मरीजों को चिन्हित कर उनका इलाज किया जाएगा। इस दौरान आसा संगिनी, कंचन ,विदोत्मा, सूर्यमुखी, द्रोपदी, आदि लोग मौजूद रही।

और नया पुराने