Breaking News

महराजगंज: छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

आज़मगढ़: महिला सम्बन्धित संगीन अपराधो पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 30.06.21 को प्र0नि0 गजानन्द चौबे के नेतृत्व में उ0नि0 मय हमराहीयान कर्मचारीगण के थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, जाँच प्रा0 पत्र व वांछित आरोपी की  गिरफ्तारी व पेंडिंग विवेचना मु0अ0सं0 196/2021 धारा 354, 504, 506 IPC में मामूर थे कि मुखबिर खास मिला बताया कि साहब मुकदमा मु0अ0सं0 196/2021 धारा 354, 504, 506 IPC एक्ट से संबंधित सम्बन्धित अभियुक्त राहुल गोस्वामी पुत्र बृजभान सा0 अराजी मलहपुरवा थाना महराजगंज आजमगढ़, मलहपुरवा ढ़ाला पर मौजूद हैं, कहीं जाने की फिराक मे खड़ा है उक्त सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर खास के साथ बउम्मीद गिरफ्तारी छिपते छिपाते मलहपुरवा ढ़ाला आयी जहाँ पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया । मुखबिर खास इशारा करके हट बढ़ गया कि पुलिस टीम द्वारा खड़े हुए व्यक्ति को एकबारगी घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम राहुल गोस्वामी पुत्र बृजभान गोस्वामी सा0 आराजी मलहपुरवा थाना महराजगंज आजमगढ़ बताया । पकड़े गया व्यक्ति मुकदमा उक्त का नामित एवं धारा 354, 504, 506 IPC का अभियुक्त है । कारण गिरफ्तारी से अवगत कराकर समय करीब 10.05 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 196/2021 धारा 354, 504, 506 IPC

गिरफ्तार अभियुक्त

राहुल गोस्वामी पुत्र बृजभान सा0 अराजी मलहपुरवा थाना महराजगंज आजमगढ़ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

SHO गजानन्द चौबे के नेतृत्व में SI हौसिला प्रसाद सिंह मय हे0का0 रमेश कुमार व हे0का0 संतोष यादव

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 22 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने