आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ग्राम पंचायत में 1300 पौधरोपण का शुभारंभ जूम एप के माध्यम से एमएलसी व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एके शर्मा ने बृहस्पतिवार को किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में वृक्षारोपण पर ग्रामीणों को बधाई दी । और कहा कि पौधरोपण से ही घर घर खुशहाली आएगी।
वही उन्होंने पौधरोपण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में चलाए गए अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि पुनीत वन चंचल वन व ग्रह नक्षत्र पर वनों की स्थापना व पौधों का नामकरण कर किया गया। जो लोकप्रिय व सफल रहा जिस के अनुरूप उत्तर प्रदेश में भी हरैया गांव की तरह अन्य गांव में भी वृक्षारोपण का शुभारंभ किया जाए। और ग्रह नक्षत्रों व पुरातन ग्रंथों में वर्णित धार्मिक पुनीत वृक्ष शनी, पीपल,तुलसी, अड़हुल, बरगद, नीम,आम के पौधरोपण कराएं और धार्मिक ग्रुप से वर्णित पौधरोपण कर घर घर लाभान्वित होंगे उन्होंने कहा कि इस प्रकार की योजना बनाकर उद्यान भवन की स्थापना कराई जाए जिससे कि पर्यटन का केंद्र बने भगवत गीता में किए गए उल्लेख का उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने कहा था कि वृक्षों में मैं पीपल हूं इसी प्रकार अन्य पौधों वृक्षों का अपना महत्व है जिनका पौधरोपण कर व्यक्तिगत व सामाजिक, धार्मिक पर्यावरण के रूप से सभी लाभान्वित होंगे।

उन्होंने इस नेक कार्य के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल राय को बधाई दी इस अवसर पर गांव में 1300 पौधे वितरित किए गए । वही मनिकाडीह से लेकर हरैया गांव तक सड़क किनारे लगभग 5000 पौधरोपण का ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने संकल्प लिया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी इरशाद अहमद एडीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ग्राम प्रधान अंकिता राय प्रतिनिधि अतुल राय ने पौधरोपण किया साथ ही ग्रामीणों में पौधे वितरित किया गया।
इस दौरान एडीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने सचिव को निर्देश दिया कि पुत्र की प्राप्ति पर व मरणोपरांत पर उनकी याद पौधरोपण के पश्चात ही प्रमाण पत्र दें वहीं उन्होंने कहा कि पौधरोपण के पश्चात 3 वर्ष तक देखभाल व पौधरोपण सुरक्षित होने पर ग्रामीणों को पुरस्कार के रूप में उन्हें एक हजार रुपये दिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी व एडीपीआरओ का अंगवस्त्रम देकर कार्यक्रम के अंत में सम्मान किया गया इस दौरान पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य रुप से राजीव राय अतुल राय ज्ञान कुमार राय प्राचार्य जयराम सिंह अरविंद जयसवाल घनश्याम गुप्ता फिरतू राम मुन्ना भारती सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष मौजूद रहे।