Breaking News

केक काटकर एसपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव का 48वा जन्म दिन मनाया।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के बड़ा गांव पूनापार में सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर पूर्व सीएम एव जनपद के सांसद अखिलेश यादव का 48 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव  जाकर लोगों को पूर्व की समाजवादी सरकार की नीतियों एवं विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए अभी से चुनाव में लग जाने की बात कही ।
इस दौरान सपा नेता शंकर यादव ने कहा कि- जिस तरह से भाजपा की सरकार लोकतंत्र का हनन कर रही है और किसानों पर लाठीचार्ज कर रही है ।किसान दिल्ली में महीनों से बैठा हुआ है और काला कानून सरकार किसानों पर जबरिया थोप रही है उसे वापस लेना ही होगा ।ऊपर से किसानों का गेहूं क्रय केंद्रों पर ट्रालियों में जम गया और क्रय केंद्र को बंद कर दिया गया ऐसे में किसान काफी आक्रोशित है पर सरकार अपने हठधर्मिता पर अड़ी हुई है ।
बिचौलियों का गेहूं खरीद लिया गया पर किसानों का गेहूं ट्रैक्टर ट्रालियों में सड़ता रहा ऊपर से जिस तरह से सरकार लोकतंत्र का हनन कर रही है। डीजल पेट्रोल बिजली खाद्य सामग्री का दाम आसमान छू रहा है पर सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है आम आदमी पर बोझ बढ़ता जा रहा है और सरकार सुनने को तैयार नहीं है।
पूरी केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है हर जगह तहसील थाना जिला सभी जगह भ्रष्टाचार की सीमा बढ़ती जा रही है।पर बीजेपी सरकार पूरी तरह से आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। पुलिस की खुलेआम गुंडई चल रही है लोगों के घर गिराए जा रहे हैं आम आदमी को न्याय के लिए भटकना पड़ रहा जो लोकतंत्र का सीधे तौर पर हनन किया जा रहा है। हम समाजवादी के लोग किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगे ।और समाजवादी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर सरकार बनाएंगे। इस दौरान शंकर यादव त्रिलोकी यादव अंगद यादव पूर्व प्रधान राहुल निषाद विजय प्रताप यादव आदि रहे।

और नया पुराने