आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़: दिनांक- 09/10.02.2021को आनन्द चौहान पुत्र बृजमोहन चौहान साकिन सालेहपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ के घर रात्रि में हुये चोरी के सम्बंघ मेंअभियुक्तगण 1.संदीप यादव पुत्र शंभू यादव 2. विकाश यादव पुत्र रामू उर्फ रम्भू यादव साकिनान परानपुर आजमगढ़ व अज्ञात के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर, विवेचना प्रारम्भ की गयी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर दर्ज चोरी के मुकदमें के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद को निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में दिनांक – 15.06.2021 को उ0नि0 मोतीलाल पटेल मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र, चेकिंग वाहन/संदिग्ध में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की मुकदमें में प्रकाश में आये अभियुक्त राकेश यादव पुत्र रामसूरत यादव साकिन कोईलारी थाना रानी की सराय आजमगढ़ रानी की सराय बाइपास मोड़ पर कही जाने के फिराक में खड़ा है । मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करके रानी की सराय बाइपास मोड़ पहुंचा जहां पर अभियुक्त राकेश यादव उपरोक्त को समय करीब 12.45 बजे हिरासत पुलिस में लेकर मा0 न्यायालय चालान किया जा रहा है।
पंजीकृतअभियोग –
मु0अ0सं0- 29/21 धारा-457,380 भादवि थानानिजामाबादआजमगढ़
गिरफ्तारअभियुक्त-
राकेश यादव पुत्र रामसूरत यादव साकिन कोईलारी थाना रानी की सराय आजमगढ़
गिरफ्तार करनेवालीटीम-
1.उ0नि0 श्रीमोतीलाल पटेलथानानिजामाबाद, आजमगढ
2. का0 आदित्य कुमार थाना निजामाबाद, आजमगढ़
