आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-निजामाबाद
आज़मगढ़: दिनांक 04.06.2021 को थाना क्षेत्र निजामाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 02.06.21 को सर्वेश यादव पुत्र राजकुमार साकिन त्रिमुहानी थाना निजामाबाद आजमगढ़ ने बहला फुसला के मेरी नाबालिग पुत्री को कही भगा ले गया है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 119/21 धारा 363, 366 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । इसी क्रम में लड़की की बरामदगी एवं बयान तथा मेडिकल परिक्षण के आधार पर उक्त मुकदमें में धारा 376 की बढोत्तरी तथा 7/8 पोस्को एक्ट को 3/4 पोक्सो एक्ट में तरमीम किया गया ।
पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह उक्त अभियोग में नामित अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी सदर के के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह मय हमराहीयान के अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मिलने के संभावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मु0अ0सं0 119/21 धारा 376, 363,366 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्त सर्वेश यादव पुत्र राजकुमार साकिन त्रिमुहानी थाना निजामाबाद आजमगढ़ सेन्टरवा मोड़ पर कही जाने की फिराक में वाहन का इन्तजार कर रहा है । इस सूचना पर प्र0नि0 मय हमराहीयान के मौके पर पहुंचे तो वहां पर खड़े एक व्यक्ति की तरफ देखने पर विश्वास हआ कि वह व्यक्ति मुकदमें से संबंधित है। व्यक्ति के पास पहुंचकर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सर्वेश यादव पुत्र राजकुमार साकिन त्रिमुहानी थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया । इत्मिनान होने के उपरान्त कारण गिरफ्तारी बताते हुये अभियुक्त को समय करीब 07.40 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 119/21 धारा 376, 363,366 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट
गिरफ्तार वांछित अभियुक्त
सर्वेश यादव पुत्र राजकुमार साकिन त्रिमुहानी थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
प्र0नि0 निजामाबाद श्री शिवशंकर सिंह मय हमराहीयान थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ ।
