आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना तरवाँ
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया,गैंगेस्टर अभियुक्त की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज के कुशल निर्देशन में दिनांक 15.06.2021 को प्र0नि0 तरवाँ श्री स्वतन्त्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा वांछित /वारण्टी के गिरफ्तारी हेतु रासेपुर में मौजूद थे कि तभी मुखबिर ने आकर बताया कि मु0अ0सं0 74/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना तरवां से समबन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. शिवलाल मौर्या पुत्र वासू मौर्या 2. लालू उर्फ बृजभान मौर्या पुत्र शिवलाल मौर्या निवासीगण जमुवां थाना तरवां जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद है तथा ऐसा लग रहा है कि अपने सामान को समेट कर कही भागने के फिराक में है । मुखबिर की सूचना पर प्र0नि0 तरवाँ मय हमराहियान के साथ रासेपुर से प्रस्थान कर ग्राम जमुवां अभियुक्तगण के घर के पास जैसे ही पहुँचा तो दरवाजे पर दो व्यक्ति दिखाई दिये पुलिस बल को अपने तरफ आते देख दोनो व्यक्ति पीछे मुड़कर अपने घर में भागने का प्रयास किये कि पुलिस बल द्वारा दौडाकर दोनो को घेरकर समय 9.10 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम शिवलाल मौर्या पुत्र वासू मौर्या व दूसरे ने अपना नाम लालू उर्फ बृजभान मौर्या पुत्र शिवलाल मौर्या निवासीगण जमुवां थाना तरवां जनपद आजमगढ़ बताया । गिरफ्तार अभियुक्तगणो को उनके अपराध से बोध कराते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 74/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना तरवां जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1. शिवलाल मौर्या पुत्र वासू मौर्या निवासी जमुवां थाना तरवां जनपद आजमगढ़ ।
2. लालू उर्फ बृजभान मौर्या पुत्र शिवलाल मौर्या निवासी जमुवां थाना तरवां जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्र0नि0 तरवाँ श्री स्वतन्त्र कुमार सिंह मय हमराह थाना तरवाँ जनपद आजमगढ ।
