Breaking News

मुबारकपुर: नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना मुबारकपुर

आज़मगढ़। दिनांक – 18.06.2021 को समय 15.28 बजे आवेदिका द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि आवेदिका लड़की को दिनांक 17.06.2021 को समय करीब 9.00 बजे रात्रि में जो घर के पड़ोस के शादी में गयी थी कि गाँव के जितेन्द्र सोनकर पुत्र झारखण्डी सोनकर ने आवेदिका लड़की को बहला-फुसलाकर वहाँ से कुछ दूरी पर ले जाकर छेड़खानी करने लगा इस पर आवेदिका की लड़की चिल्लाने लगी तो जितेन्द्र उपरोक्त वहाँ से भाग गया जब आवेदिका की लड़की घर आकर सभी परिवार वालों को सारी बात बतायी तो आवेदिका जितेन्द्र सोनकर के घर जाकर पूँछने लगे तब तक जितेन्द्र सोनकर व उसके परिवार के लोग भद्दी-2 गाली देने लगे गाली देने से मना किया तो उपरोक्त जान मारने की धमकी देने लगे । कि प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी जिसके क्रम में  –
 पुलिस अधीक्षक आजमगढ़  सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण व अपराधियो की गिरफ्तारी के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी सदर श्री सिद्धार्थ तोमर के कुशल पर्वेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना मुबारकपुर की टीम को सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त जितेन्द्र सोनकर पुत्र झारखण्डी सोनकर सा0 चिवटही थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ का जो कही भागने के फिराक में रोडवेज चौराहा मुबारकपुर में खड़ा है सवारी गाड़ी का इन्तेजार कर रहा है, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है कि सूचना पर विश्वास करके थाना मुबरकपुर पुलिस टीम द्वारा तत्परता करते हुए रोडवेज चौराहा पहुचे जहां उक्त अभियोग का वांछित अभियुक्त जितेन्द्र सोनकर पुत्र झारखण्डी सोनकर उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक- 19.06.2021 समय प्रातः 08.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0 127//2021 धारा- 354(ख),504,506 भादवि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट  थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़  

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -

1- जितेन्द्र सोनकर पुत्र झारखण्डी सोनकर सा0 चिवटही थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़

पूछताछ का विवरण – अभियुक्त जितेन्द्र सोनकर पुत्र झारखण्डी सोनकर सा0 चिवटही थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष पूछने पर जुर्म से इनकार करते हुए जरिए अधिवक्ता माननीय न्यायालय में सफाई देने को बता रहा है ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण –

1. उ0नि0 रत्नेश कुमार दुबे चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़
2. हे0का0 रविन्द्र कुमार सिंह, चौकी कस्बा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ़

और नया पुराने