Breaking News

सिधारी: देशी तमंचा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना सिधारी

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अवैध कट्टा/ गांजा/शराब की बरामदगी व अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अभियान व सघन चैकिंग/वांछित/वारण्टी व टाप 10 अपराधियो की शत प्रतिशत गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज पाण्डेय व  क्षेत्राधिकारी नगर  निष्ठा उपाध्याय के  कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के निर्देशन में उ0नि0 मिथलेश कुमार मय हमराहीगणो के साथ देखभाल क्षेत्र मे भ्रमणशील होकर क्षेत्र में मामूर थे कि जारिये मुखबिर सूचना मिली कि एक अपराधी किस्म का व्यक्ति ग्राम बेलनाडीह हरिजन बस्ती की तरफ से पैदल आ रहा है जो अपने पास अवैध कट्टा लिया है मुखबिर को साथ लेकर अपने अपने मोटर साइकिल से बेलनाडीह नहर पुलिया के पास पहुंचकर अपनी अपनी मोटर साइकिलों को सड़क के किनारे खड़ी कर झांड़ झंखाड़ की आड़ में खड़े होकर आने वाले व्यक्ति का इंतजार करने लगे कि थोड़ी ही देर बाद एक व्यक्ति पैदल आ रहा के तरफ मुखबिर ने इशारा कर बताया कि साहब यह वही व्यक्ति है जो पैदल आ रहा है और भलाई बुराई को देखते हुए ह़ट- बढ़ गया कि हम पुलिस वाले सड़क पर आकर आ रहे व्यक्ति की तरफ बढा गया कि हम पुलिस वालो को देखकर एकाएक पीछे मुड़कर तेज कदम से जाने लगा कि हम पुलिस वालों द्वारा आवाज देते हुए दौड़कर घेरकर पकड़ लिया गया, पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम कमरूद्दीन पुत्र स्व0 अंसार अहमद ग्राम गौरीआना कटघरा थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष बताया।
भागने का कारण पूछा गया तो बता रहा है कि साहब मेरे पास अवैध तमंचा व कारतूस है पकड़े जाने के भय से भाग रहा था कि आप लोगों ने पकड़ लिया। बरामद तमन्चा कारतूस के बावत उससे कागजात तलब किये गये तो दिखाने से कासिर रहा, बरामद तमन्चा कारतूस के बावत कागजात नही होने के कारण उसका यह कार्य 3/25 आर्म्स एक्ट का जुर्म है, लिहाजा उसे उसका अपराध बता कर समय करीब 07.00  बजे दिनांक 19.06.2021 बेलनाडीह नहर पुलिया के पास हिरासत में लेकर, अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।  
 
पूछताछ का विवरण-  1. कमरूद्दीन पुत्र स्व0 अंसार अहमद ग्राम गौरीआना कटघरा थाना सिधारी आजमगढ़ उम्र 20 वर्ष ने  बताया कि साहब गलती हो गयी माफ कर दीजीये । अब ऐसा काम नही करेगे । 

 पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या

1- मु0अ0स0 137/2021 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना सिधारी आजमगढ़

 आपराधिक इतिहास

1- मु0अ0स0 294/19 धारा 41/411 भादवि थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ 
2- मु0अ0स0 302/19 धारा 457/380/411 भादवि थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ
3-मु0अ0स0 313/19 धारा 457/380/411 भादवि थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ
 
बरामदगी

एक अदद तमंचा देशी .315 बोर
एक अदद कारतूस .315 बोर
 
गिरफ्तार अभियुक्त

अभि0 कमरूद्दीन पुत्र स्व0 अंसार अहमद ग्राम गौरीआना कटघरा थाना सिधारी आजमगढ़

 गिरफ्तार /बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1.प्र0नि0 धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय थाना सिधारी आजमगढ़ 
  2. उ0नि0 मिथलेश कुमार थाना सिधारी आजमगढ़ 
  3. हे0का0 हे0कां0 विनोद सरोज थाना सिधारी आजमगढ़ 
  4. कां0 मनीष यादव थाना सिधारी आजमगढ़

और नया पुराने