Breaking News

लाटघाट में अग्निशमन केंद्र बनने का रास्ता आसान, अधिकारियों की टीम ने चिन्हित स्थल का किया मौका मुआयना।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र की स्थापना का रास्ता आसान ।
कई वर्षों से क्षेत्र के लोग कर रहे थे फायर स्टेशन बनाने की मांग ।

एक एकड़ से अधिक जमीन में 15 से ₹20 करोड़ की लागत से बनेगा फायर स्टेशन।

 आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट गांव सभा में राजस्व विभाग द्वारा गाटा संख्या 1282 व475 को चिन्हित कर उच्च अधिकारियों और अग्नि शमन विभाग को सूचना दी गई थी ।
आज बुधवार को मुख्य अग्नि शमन अधिकारी सत्येंद्र कुमार पांडे एवं तहसीलदार सगड़ी विजेंद्र कुमार उपाध्याय राजस्व लेखपाल हरीश चंद्र राय व ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह की उपस्थिति में टीम ने चिन्हित स्थल का मौका मुआयना किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि यह दोनों जमीन हाईवे के किनारे हैं जो अग्निशमन बनाने के लिए सबसे अच्छी जगह है ।
इसका प्रस्ताव और लोकेशन लखनऊ अग्नि शमन विभाग को भेज दिया जाएगा और अनुमति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा ।
इस क्षेत्र में फायर स्टेशन बन जाने से सगड़ी तहसील के 972 गांव को लाभ मिलेगा जिसमें सगड़ी का देवाराअंचल हमेशा देवी आपदाओं के संकट को झेलता रहा है और इस क्षेत्र को इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है। यहां पर अग्निशमन सेंट्रल बन जाने से अजमतगढ़ हरैया बिरिया गंज महाराजगंज ब्लॉक के लोगों को इसका लाभ मिलेगा इस स्टेशन को बन जाने से आगलगी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है और लोगों को कम समय में सुविधाएं उपलब्ध हो सकते हैं। नेशनल हाईवे पर होने के नाते क्षेत्र में आवागमन सुगमता पुर्वक हो सकता है।

और नया पुराने