Breaking News

बिलरियागंज: पुलिस मुठभेड़ में एक-एक गाय व बछड़ा तथा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना बिलरियागंज

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में दिनांक 03.06.2021 थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज मय फोर्स द्वारा तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टीगत देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन रोकथाम जूर्म जरायम व रात्रि गश्त में मामूर होकर नया चौक पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि एक मैजिक वाहन नं0 यू0पी0 50 सीटी 9157 पर कुछ व्यक्तियो द्वारा दो गोवंशीय पशुओ को लादकर कन्धरापुर से जयराजपुर के रास्ते बनकट होते हुए वध हेतु बिहार ले जा रहे हैं यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर विश्वास करके नसीरपुर बाजार में मौजूद उ0नि0  ओमप्रकाश यादव-द्वितीय व का0 नितिन कुमार को तलब कर मकसद बताते हुए मय मुखबिर खास के प्रस्थान कर जैगहा बाजार के करीब पहुचे कि तब तक एक टाटा मौजिक गाड़ी बिन्दवल की तरफ से जैगहा बाजार होते हुए जैगहा चौराहा क्रास करते हुए बनकट के रास्ते पर तेज रफ्तार से निकली कि मुखबिर खास ने बताया कि साहब जो गाड़ी बनकट के तरफ जा रही है यह वही गाड़ी है जिस पर गोवंशीय पशु लदे है । जिसका पुलिस वालो द्वारा पीछा किया गया तो शेखुपुर पुलिया पर जाते जाते उस गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया गया।  पुलिस वालो से घिरा देखकर मैजिक वाहन में दो आगे व दो पीछे से उतरकर एक राय होकर चिल्लाये मारो गोली नही तो  लोग बच नही पायेगें घिर गये हैं। इस बात पर एक व्यक्ति अपने हाथ में लिये तमंचे से  पुलिस वालो पर लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। संजोग से गोली थानाध्यक्ष के कनपटी से होकर निकल गयी।  पुलिस वाले अचानक गोली बारी की घटना घबराकर हिकमत अमली से सिखलाये गये तरीके से घेरमार कर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहें । पकड़े गये व्यक्तिओ का नाम पता पुछते हुए जामा तालाशी ली गयी तो एक ने अपना नाम अजय सरोज पुत्र रमेश सरोज निवासी मअसुआ मटही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ बताया कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद फायर शुदा खोखा कारतूस .315 बोर मिला व दूसरे नें अपना नाम सागर सरोज पुत्र दीनानाथ सरोज निवासी मअसुआ मटही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ बताया । मैजिक के ढाला को खोलकर देखा गया तो उसमें 01 राशि गाय व 01 राशि बछड़ा लदे पाये गये । अभियुक्तगण से भागे गये व्यक्तियों का नाम पता तथा पुलिस पार्टी पर फायर करने के सम्बन्ध में कड़ई से पुछा गया तो दोनो बता रहे है कि साहब एक भावारायपुर टण्डनपट्टी थाना बिलरियागंज का नदीम है उसके पिता का नाम  नही जानते तथा दूसरे का नाम पता  नही जानते नदीम ही जानता है काफी कड़ाई से लदे जानवरो के सम्बन्ध में पुछने पर दोनो बता रहे है कि साहब  दोनो व भागे हुए दोनो व्यक्ति मिलकर पशुओ को इक्कठा कर लादकर बध हेतू बिहार ले जाकर उचे दामो पर बेचते है । अभि0 गण का यह कार्य अन्तर्गत धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 307/34 भादवि व 3/25/27 आयुद्य अधि0 का दण्डनीय अपराध पाकर बताकर समय करीब 02.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-

(1) अजय सरोज पुत्र रमेश सरोज निवासी मअसुआ मटही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।
(2) सागर सरोज पुत्र दीनानाथ सरोज निवासी मअसुआ मटही थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।

फरार अभियुक्तों का नाम व पता-

(1) नदीम पुत्र अज्ञात सा0 भावारायपुर पट्टी टण्डन राय थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
(2) एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात ।

पंजीकृत अभियोग –

1- मु0अ0सं0 99/2021 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 307/34 भा0द0वि0 थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।
2- मु0अ0सं0 100/2021 धारा 3/25/27 आयुद्य अधि0 थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ।

बरामदगी

1- 01 राशि गाय 01 राशि बछड़ा गोवंशी पशु 2- 01 अदद मैजिक नं0 यू0पी0 50 सीटी 9157 
3- 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1-थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
2- उ0नि0 ओमप्रकाश यादव-द्वितीय थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
3- का0 नितिन कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
4- हे0का0 उपेन्द्र यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
5- का0 प्रमोद कुमार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
6- का0 संजीव सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
7-का0 राकेश यादव थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ । 
8- म0का0 शालिनी देवी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने