Breaking News

कप्तानगंज: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-कप्तानगंज

आज़मगढ़: दिनांक 03.06.2021 को थाना क्षेत्र कप्तानगंज निवासी एक पुरूष ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि मेरी बेटी व मेरी पत्नी शौच के लिए खेत में गयी थी उसी दौरान गांव के तीन लोगो द्वारा तमंचा के बल पर मेरी पुत्री को ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किये । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-81/2021 धारा 376D,504,506 भादवि व 3(2)V SC/ST ACT व 5G/6 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
 पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद आजगमढ श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर आजमगढ के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 05.06.2021 को प्र0नि0 कप्तानगंज श्री देवानन्द मय हमराहियान के मुखबिरी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 81/2021 धारा 376 D, 504, 506 भादवि व 3(2)V SC/ST ACT व 5G/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित दो वांछित अभियुक्तगण को वहद ग्राम गोपालगंज टैक्सी स्टैण्ड के पास से समय 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया । नाम पता पुछने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः 1. आकाश यादव पुत्र जियालाल यादव निवासी देवरिया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 2. अभिषेक पाठक उर्फ चंचल पाठक पुत्र राजेन्द्र पाठक सा0 देवरिया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ बताये । अभियुक्तगण को उनके अपराध से बोध कराते हुए चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 81/2021 धारा 376D, 504, 506 भादवि व 3(2)VSC/ST ACT व 5G/6 पाक्सो एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. आकाश यादव पुत्र जियालाल यादव सा0 देवरिया थाना कप्तानगंज आजमगढ़ 
2. अभिषेक पाठक उर्फ चंचल पाठक पुत्र राजेन्द्र पाठक सा0 देवरिया थाना कप्तानगंज आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम

1. प्र0नि0 कप्तानगंज देवानन्द थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।
2. का0 किशन कुमार मिश्र थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।
3. का0 मो0 जावेद थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।
4. का0 विशाल जायसवाल थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।
5. म0का0 शाबाना बानो थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ ।

और नया पुराने