Breaking News

दीदारगंज: थाना का हिस्ट्री शीटर अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-दीदारगंज

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व  अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, जनपद आजमगढ़ व  क्षेत्राधिकारी फूलपुर जनपद आजमगढ़ के कुशल नेतृत्व में  थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह मय हमराह का0 मनीष खरवार, का0 अमित कुमार गौड, म0का0 पुजा देवी द्वारा देखभाल क्षेत्र ,रात्रि गश्त व तलाश वांछित/वारण्टी कस्बा दीदारगंज में मामूर थे कि उसी समय चौकी प्रभारी मार्टीनगंज उ0नि0 बांक बहादुर सिंह मय हमराह का0 सोनू कुमार यादव, का0 सदानन्द सिंह, का0 मुकेश विश्वकर्मा के साथ आ गये हम लोग आपस में अपराध एवं अपराधियो के बारे में बातचीत कर रहे थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति पल्थी बाजार तिराहा पर खड़ा है। जिसके पास नाजयाज तमंचा व कारतूस है यदि जल्दी किया जाए तो पकडा जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास करके  थानाध्यक्ष,मय हमराहीगण को मुखबिर की मंशा से अवगत कराते हुए  थानाध्यक्ष मय हमराहीयान मय मुखबिर के पल्थी तिराहा के कुछ पहले सरकारी बोलोरो को आड़ में खड़ा करके तथा अपनी मौजुदगी छिपाते हुए पल्थी तिराहे के पास पहुँचा कि कुछ ही दूर से मुखबीर इशारा करके बताया कि साहब जो काला चेकदार शर्ट पहने व्यक्ति खड़ा है उसी के पास नजायज तमंचा व कारतूस है मुखबीर ईशारा करके हट बढ गया कि जैसे ही हम पुलिस वाले उक्त व्यक्ति के करीब पहुचे हड़बड़ाकर भागने लगा हम पुलिस वाले घर कर पल्थी तिराहे पर पकड़ लिये। पकड़ गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम तौफिक पुत्र अलीरजा उर्फ ठिल्ठू ग्राम चितारामहमूदपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ उम्र 31 वर्ष बताया भागने का कारण पूछने पर बताया कि साहब मेरे पास नजायज असलहा था इस लिये आपको लोगो को देखकर भागने लगा पकड़े गये व्यक्ति की जामा तलाशी ली गयी तो पहने हुए जिन्स पैन्ट की बाये फेट से एक अदद तमंचा.315 बोर बरामद हुआ तथा पैण्ट की दाहिने जेब से एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । बरामद तमंचा व कारतुस रखने का अधिकार पत्र मागा गया तो दिखाने से कासिर रहा और बार बार गलती की माफी मागने लगा अभियुक्त का यह कार्य अन्तर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्टका  दण्डनीय अपराध है। पकड़े गये व्यक्ति को उसके अपराध का बोध कराते हुए ,कारण गिरफ्तारी बताकर बजाफ्ता बकायदा समय करीब 8.15 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। अन्य वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है ।

पंजीकृत अभियोग –मु0अ0सं0 79/2021 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ । 

पूछताछ विवरणः- अभियुक्त द्वारा शौक मे अवैध तमंचा  रखने की बात बता रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता - 

तौफिक पुत्र अलीरजा उर्फ ठिल्ठू ग्राम चितारामहमूदपुर थाना दीदारगंज आजमगढ़ उम्र 31 वर्ष

आपराधिक इतिहास- थाना स्थानीय का हिस्ट्रीशीटर है विवरण -
1. मु0अ0सं0 257/17 धारा 3/5/8 गोवध नि0अधि0 थाना दीदारगंज आजमगढ।
2. मु0अ0सं0 86/18 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
3. मु0अ0सं0 7/2020 धारा 323/324/504/452 भादवि थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
4. मु0अ0सं0 79/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

बरामदगी-01 अदद अवैध तमंचा 0.315 बोर व एक अदद अवैध जिन्दा कारतूस 0.315 बोर

घटनास्थल-  पल्थी बाजार तिराहा

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः- 

1-थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ ।
2-चौकी प्रभारी मार्टीनगंज उ0नि0 बांक बहादुर सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ । 
3- का0 मनीष खरवार थाना दीदारगंज आजमगढ़
4- का0 अमित कुमार गौड थाना दीदारगंज आजमगढ़
5- म0का0 पुजा देवी थाना दीदारगंज आजमगढ़
6- का0 सोनू कुमार यादव थाना दीदारगंज आजमगढ़
7- का0 सदानन्द सिंह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़
8- का0 मुकेश विश्वकर्माथाना दीदारगंज आजमगढ़
9- का0 अनूप कुमार यादव थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।

और नया पुराने